
Also Read
Coconut Oil on Skin For Winter: नहाते ही त्वचा का सफेद हो जाना। स्किन को मॉइस्चराइजर करने के बाद भी खिंचाव महसूस करना। बेजान दिखना और खुरदरी महसूस होना सर्दियों की आम समस्या है। इस मौसम त्वचा अपनी नमी खोने लगती है, जिस कारण त्वचा रूखी, बेजान और खुरदरी नजर आने लगती है। आप इसे मॉइस्चराइज तो करते हैं, लेकिन महंगे स्किन प्रोडक्ट्स से। लेकिन अगर आप नारियल के तेल का इस्तेमाल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में करते हैं तो कई लाभ मिल सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर इसे लगाएं तो स्किन को गहराई से पोषण दे सकते हैं, जिससे आपको कई लाभ मिलेंगे। तो आइए जानते हैं उन लाभों के बारे में।
सर्दियों में त्वचा की सबसे बड़ी समस्या है, ड्राईनेस। ऐसे में नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड्स स्किन की ऊपरी परत में जाकर नमी को लॉक करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा को मुलायम, हाइड्रेटेड और चमकदार बने रहने में मदद मिलती है।
सॉफ्ट और स्मूथ स्किन किसे नहीं चाहिए होती है। ऐसे में जब आप रात भर स्किन पर नारियल तेल लगाकर सोते हैं तो त्वचा को इस प्राकृतिक तेल का पोषण मिल पाता है। साथ ही यह डेड स्किन सेल्स को हटाने और चेहरे की बनावट को मुलायम बनाने में मददगार साबित होता है।
नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई जैसे आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्किन की एजिंग प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं। रोजाना रात को इसके नियमित इस्तेमाल से फाइन लाइन्स और झुर्रियां हल्की पड़ने लगती हैं और आप जवां दिखते हैं। 40 की उम्र में इसका इस्तेमाल कारगर सिद्ध होता है।
ठंडी हवा से उत्पन्न रूखापन, पिंपल्स की जलन जैसी कई स्किन समस्याओं में नारियल तेज त्वचा की जलन व रैशेज को कम करने में मदद करता है। नारियल तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर है, जो स्किन को शांत करता है, खासकर सर्दियों के मौसम में।
खूबसूरत त्वचा के लिए जरूरी है कि वह सही ढंग से रिपेयर हो सके। ऐसे में जब आप रात में नारियल तेल अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो स्किन को रिपेयर होने में मदद मिलती है और सुबह चेहरा नेचुरल ग्लो से भर जाता है। यह त्वचा को भीतर से हेल्दी बनाने में भी मदद करता है, जिससे रंगत भी निखरती है।
आप रात को चेहरा धोकर हल्का गर्म किया हुआ नारियल तेल उंगलियों की मदद से चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।