
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2025 8:09 PM IST
Using Amla, Reeta and Shikakai for hair: हेयर प्रॉब्लम्स बढ़ना आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन गयी हैं। आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास ना तो हेल्दी और पौष्टिक डाइट खाने का समय मिलता है और ना ही ठीक तरह से आराम करने के लिए उनके पास फुर्सत है। ऐसे में तनाव और मानसिक समस्याए बढ़ती हैं और न्यूट्रिशन की कमी के कारण लोगों के बालों को नुकसान पहुंचने लगता है। बालों का कमजोर होकर टूटना, हेयर फॉल होना, सिर में गंजापन बढ़ने और समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। इसी तरह बालों में ड्राइनेस बढ़ने, दो-मुंहे बालों और डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी बार-बार होती दिखायी देती हैं। ये समस्याएं बड़ों के साथ कम उम्र के लोगों और टीनएजर्स में भी काफी अधिक देखी जा रही हैं।
हेयर प्रॉब्ल्म्स को कम करने और बालों को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेद में जिन जड़ी-बूटियों की बात की जाती है उनमें आंवला, शिकाकाई और रीठा जैसी चीजें प्रमुख हैं। इन सभी में कई औषधीय गुण और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो बालों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाते हैं। आइए जानते हैं कि इन तीनों चीजों को मिक्स करके बालों में लगाने से क्या फायदे होते हैं और बालों में रीठा, आंवला, शिकाकाई लगाने का तरीका क्या है।
बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए बालों में इन तीनों आयुर्वेदिक हर्ब्स के मिश्रण को बहुत क को बहुत कारगर पाया गया है। इन सभी हर्ब्स में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करते हैं और बालों की स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं।
जिन लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या हमेशा रहती है उन्हें अपने बालों में आंवला, शिकाकाई और रीठा बालों में लगा सकते हैँ। इससे स्कैल्प की हेल्थ में सुधार होता है और सिर की अच्छी तरह सफाई भी हो जाती हैं। इसी तरह रीठा नेचुरल शैम्पू की तरह प्रभाव डालता है और आपके स्कैल्प को क्लीन और हेल्दी रखता है।
बालों की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिहाज से भी आंवला, रीठा और शिकाकाई का मिश्रण बहुत लाभकारी है। यह बालों की ड्राइनेस कम करता है और बालों को पोषण मिलता है। जिससे बाल स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बनते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।