hamburger icon
A
Read in English

सर्दियों में 2 रुपये का पत्थर करेगा झुर्रियों को जड़ से खत्म, 50 की उम्र में 20 की दिखेगी त्वचा

Benefits of applying alum on the face in winter: सर्दियों में चेहरे पर एक पत्थर लगाने से उम्र की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 6, 2025 3:55 PM IST

Benefits of applying alum on the face in winter: फिटकरी का नाम हम सबने सुना होगा। लेकिन फिटकरी का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ पापा को ही देखा होगा। दाढ़ी बनाने के बाद पापा अक्सर अपने पाउच में से फिटकरी निकलाकर चेहरे पर लगा लेते हैं। लेकिन सर्दियों में फिटकरी सिर्फ पापा के लगाने की चीज नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल हर कोई कर सकता है। फिटकरी सर्दियों में त्वचा को ग्लोइंग बनाने, झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करती है। फिटकरी सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस को दूर करके त्वचा को मुलायम (Chehre ke liye Fitkari ke fayde) बनाती है।

सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदे- Benefits of applying alum on the face in winter

  1. पिंपल्स और एक्ने से राहत- फिटकरी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुहांसों पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा पर नए पिंपल्स भी नहीं बनते हैं। फिटकरी त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाता है। इससे भी पिंपल्स और एक्ने दूर होते हैं।
  2. बढ़ती उम्र पर लगाता है ब्रेक- फिटकरी के कसैले गुण (astringent properties) झुर्रियों और एजिंगके लक्षणों को धीमा करने में मदद करते हैं। सर्दियों में अक्सर त्वचा पर झाइयां और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। इसे कम करने में भी फिटकरी फायदेमंद होती है।
  3. स्किन को टाइट करता है- फिटकरी त्वचा पर एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करती है, जिससे त्वचा के पोर्स (रोम छिद्र) सिकुड़ने लगते हैं और त्वचा टाइट होती है। स्किन टाइट होने पर चेहरे में कसाव आता है। इससे झाइयां, झुर्रियां घटने लगती है और चेहरे की चमक 50 की उम्र में भी 30 साल की नजर आती है।
  4. त्वचा संक्रमण से बचाव- सर्दियों में मॉइस्चराइजर, क्रीम या गंदे हाथ लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है। फिटकरी त्वचा पर होने वाले छोटे-मोटे त्वचा के संक्रमणों से बचाने में मदद कर सकती है।
  5. त्वचा एक्सफोलिएट होती है- फिटकरी के तत्व त्वचा को एक्सफोलिएट करके ब्लैक और व्हाइटहेड्स से छुटकारा दिलाते हैं। चेहरे पर सही तरीके से फिटकरी का इस्तेमाल किया जाए, तो ये रंगत को भी निखार सकता है।

चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं-  How to Apply Alum on Face

- 1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर लें और उसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के बाद पानी से धो लें।

- एक कटोरी पानी में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से झाइयां और झुर्रियां कम होती हैं।

- इसके अलावा आप फिटकरी को अपने फेस पैक में डालकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

त्वचा पर फिटकरी लगाते वक्त सावधानी

सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती है। अगर आपकी स्किन पहले से ही ड्राई है, तो त्वचा पर फिटकरी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

Highlights

  • फिटकरी त्वचा को अंदर से पोषण देती है।
  • फिटकरी दाग-धब्बों को दूर करती है।
  • ये पत्थर झाइयों- झुर्रियों को घटाता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।