Tulsi Face Pack: सर्दियों में तुलसी फेस पैक से पाएं बेजान चेहरे से छुटकारा

Benefits of applying a basil face pack on your face in winter: सर्दियों में अगर आप भी ड्राई, पपड़ीदार स्किन और बेजान त्वचा से परेशान हो चुके हैं, तो एक बार तुलसी का फेस पैक जरूर ट्राई कीजिए।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : December 23, 2025 11:45 AM IST

Benefits of applying a basil face pack on your face in winter: सर्दियों में ठंडी हवा के कारण स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। इन परेशानियों से राहत दिलाने में तुलसी का फेस पैक आपकी मदद कर सकता है। तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और स्किन पर पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करके स्किन को मुलायम बनाते हैं। ठंड के मौसम में तुलसी की पत्तियों का फेस पैक लगाने से दाग-धब्बे और एक्ने पोर्न स्किन की समस्या भी कम होती है।

तो चलिए देर किस बात की, आइए जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर तुलसी के पत्तों का फेस पैक लगाने के फायदों के बारे (Face Par Tulsi ke Face Pack Lagane ke Fayde) में।

चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने के फायदे- Benefits of applying a basil face pack

  1. लड़कियों को सर्दियों में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से पिंपल्स और मुंहासों की समस्या हो सकती है। इन परेशानियों पर ब्रेक लगाने में भी तुलसी का फेस पैक फायदेमंद होता है। तुलसी के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम होती है।
  2. सर्दियों में सबसे आम समस्या होती है त्वचा का रूखा हो जाना। तुलसी का फेस पैक त्वचा की गहराई तक जाकर उसे पोषण देता है। जब इसे शहद, दूध या मलाई के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो यह त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है।
  3. सर्दियों में कई बार लोगों को ठंडी हवा के कारण त्वचा पर जलन, खुजली और लालिमा की परेशानी होती है। तुलसी का फेस पैक त्वचा को अंदर से ठंडक पहुंचाकर सूजन को शांत करता है। सर्दियों में सप्ताह में 2 बार चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने से चेहरे की जलन और लालिमा घटती है।
  4. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे त्वचा हेल्दी रहती है और उसका नेचुरल ग्लो बना रहता है। ठंडी हवाओं के कारण जिन लोगों को अपनी त्वचा डल और बेजान नजर आती है, उन्हें तुलसी के पत्तों का फेस पैक जरूर ट्राई करना चाहिए।
  5. सर्दियों में त्वचा की नमी कम होने से फाइन लाइन्स और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं। तुलसी का नियमित इस्तेमाल त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखता है। चेहरे पर तुलसी का फेस पैक लगाने से एजिंग प्रोसेस धीमी होती है। इससे त्वचा टाइट और जवां नजर आती है।

सर्दियों में तुलसी फेस पैक बनाने के आसान तरीके

ड्राई स्किन के लिए फेस पैक

  • 10 से 12 तुलसी के पत्ते पीस लें
  • इसमें 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं
  • इसे चेहरे पर 15–20 मिनट लगाकर रखें
  • फेस पैक सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोए और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

एक्ने पोर्न स्किन के लिए

  • तुलसी पाउडर 1 चम्मच
  • इसमें अपनी सुविधा के हिसाब से कच्चा दूध मिलाएं
  • इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं
  • फेस पैक सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोए और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source