ड्राई और रूखे बाल? एलोवेरा में मिलाएं ये 3 चीजें, पहली बार में दिखेगा फर्क

Benefits of Aloe vera Rice Milk and Coconut Oil hair mask : प्रदूषण, धूल मिट्टी के कारण आपके बाल में भी झाड़ू जैसे हो गए हैं, तो एलोवेरा जेल में चावल, दूध और नारियल तेल को मिलाकर लगाएं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 2, 2026 8:50 AM IST

Benefits of Aloe vera Rice Milk and Coconut Oil hair mask : वायु प्रदूषण, सर्द हवाओं, गंदगी और स्ट्रेस की वजह से आपके बाल भी झाड़ू जैसे बन चुके हैं, तो इन्हें दोबारा मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल में उबले हुए चावल, कच्चा दूध और नारियल का तेल मिलाकर लगा लें। इन सभी चीजों को मिक्स करके बालों में लगाने से स्कैल्प का डैमेज कम होता है, जिससे बाल दोबारा से बिल्कुल रेशम जैसे बन जाते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया ने एलोवेरा जेल (Balo Me Aloe vera Lagane ke Fayde) में चावल, दूध को कैसे मिलाकर लगाना चाहिए और इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इसके बारे में बताया है। तो चलिए देर किस बात की है, आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करना है ये खास नुस्खा।

बालों के लिए कैसे तैयार करें देसी नुस्खा?

  • स्लिक जैसे मुलायम बाल बनाने के लिए एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें।
  • अब एक मिक्सी लें और उसमें 2 चम्मच उबले हुए चावल, एलोवेरा जेल, 1 चम्मच दूध डालें।
  • इन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। सबसे आखिर में इसमें नारियल तेल डालें।
  • आपके सामने एक सफेद रंग का घोल तैयार हो जाएगा।
  • इसे बालों में स्कैल्प से लेकर सिरे तक लगाकर 1 घंटे तक के लिए छोड़ दें।
  • जब बालों में पेस्ट सूख जाए तो इसे नॉर्मल शैंपू से धोकर तौलिये से पोंछ लें।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है ये नुस्खा

डॉक्टर का कहना है कि इस देसी नुस्खे को तैयार करने के लिए 100 प्रतिशत घरेलू चीजों को इस्तेमाल होता है। इसलिए इसका साइड इफेक्ट कम देखने को मिलता है। देसी नुस्खे में इस्तेमाल होने वाला एलोवेरा जेल सूखे बालों को गहराई से हाइड्रेट करता है। पके हुए चावल बालों की बनावट में सुधार लाते हैं। वहीं, दूध और नारियल का तेल डैमेज बालों को रिपेयर कर बालों की चमक को बढ़ाते हैं।

देखें VIDEO...

बालों में एलोवेरा जेल लगाने के फायदे

  • एलोवेरा जेल में विटामिन A, C, E, B12, फोलिक एसिड और नेचुरल एंजाइम पाए जाते हैं। बालों में एलोवेरा जेल लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है और बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।
  • एलोवेरा जेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो रूसी (डैंड्रफ) और खुजली को कम करते हैं। जिन लोगों को सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या होती है, उनके लिए एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है।
  • एलोवेरा स्कैल्प को साफ रखता है और हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे नए बाल उगाने में मदद मिलती है। नियमित रूप से बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बाल नेचुरली मुलायम और चमकदार बनते हैं।

बालों में चावल लगाने के फायदे

  • चावल में अमीनो एसिड होता है। बालों में चावल लगाने से वो जड़ों से मजबूत बनते हैं। जिससे बाल तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।
  • चावल का पानी कमजोर और टूटते बालों को मजबूती देता है और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से चावल लगाने से बाल सिल्की नजर आते हैं।
  • चावल का पानी कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल आसानी से सुलझ जाते हैं। बालों में अगर फर्मेंटेड चावल को लगाया जाए, तो इससे डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source