Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Aloe Vera And Lemon Combination : स्किन पर दाग-धब्बों की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब नजर आने लगती है। ऐसे में चेहरे से दाग-धब्बों को कम करना बहुत ही जरूरी है। स्किन के दाग-धब्बों के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें पिंपल्स, एक्ने, धूल-मिट्टी जैसे सामान्य कारक हैं। स्किन को बेदाग बनाने के लिए कई महिलाएं केमिकलयुक्त चीजें स्किन पर लगाती हैं, जिससे स्किन को फायदे के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी इन प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचने की जरूरत है। इस स्थिति में आप स्किन पर नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन नैचुरल उपायों में एलोवेरा और नींबू सा मिश्रण आपकी स्किन के लिए बेस्ट हो सकता है। जी हां, एलोवेरा और नींबू के मिश्रण से स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। साथ ही इससे स्किन की कई अन्य परेशानियां कम की जा सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे करें एलोवेरा और नींबू का इस्तेमाल?
एलोवेरा और नींबू सा फेस मास्क स्किन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इस मिश्रण का प्रयोग?
चेहरे पर एलोवेरा और नींबू का मास्क लगाने से आपकी स्किन से पिंपल्स और एक्ने की परेशानी कम हो सकती है। एलोवेरा और नींबू में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो आपकी स्किन को सुरक्षित रखने में प्रभावी होते हैं। इससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानी होने की संभावना काफी कम होती है।
नींबू में स्किन की रंगत को सुधारने का गुण होता है। यह एक क्लीजिंग एजेंट हैं। वहीं, एलोवेरा में स्किन को सॉफ्ट करने का गुण होता है। ऐसे में यह दोनों मिश्रण आपकी स्किन से डार्क सर्कल को कम करने में काफी असरदार हो सकता है।
स्किन पर होने वाले दाग-धब्बों की परेशानीको कम करने के लिए आप एलोवेरा और नींबू से तैयार फेस मास्क चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जो स्किन को बेदाग करने में मदद करता है। वहीं, एलोवेरा से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। इस मिश्रण का प्रयोग करने से दाग-धब्बों से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
विधि
सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें एलोवेरा जेल, नींबू का रस और शहद डालकर इसे अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ समय के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। करीब 5 मिनट बाद इसे अपने चेहरे और पर एप्लाई करें। इससे आपकी स्किन बेदाग और निखरी नजर आएगी।
स्किन की खूबसूरतूी को बढ़ाने के लिए एलोवेरा और नींबू से तैयार मास्क काफी प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।