... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 8, 2022 5:06 PM IST
बालों को घना बनाने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल कैसे करें? जानें बालों के लिए बादाम तेल के अचूक फायदे
Almond Hair Oil Benefits in hindi : अगर आपको स्मूथ और सॉफ्ट बाल चाहिए तो बालों में लगाया जाने वाला तेल का सही विकल्प चुनना आपके लिए बहुत जरूरी है। सही विकल्प मतलब बादाम का तेल (Almond Hair), जो न सिर्फ आपके बाल में नमी को बरकरार रखने का काम करता है बल्कि आपके बालों को पोषण पहुंचाकर उन्हें घना व मजबूत बनाने में मदद करता है। बालों में बादाम तेल लगाने से न सिर्फ बाल हाइड्रेट रहते हैं बल्कि बालों की चमक भी बढ़ती है। बादाम तेल आपके बालों को हेल्दी (Almond Hair Oil Benefits) बनाने का काम करता है और ऐसा कहा जाता है कि हेल्दी बालों की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है।
दरअसल बादाम तेल में मौजूद मैग्निशियम बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाता है और उन्हें पतला होने से बचाता है।
बादाम तेल में मौजूद मॉश्चराइजिंग गुण सिर्फ आपके बालों तक ही सीमित नहीं हैं। अगर आप बादात तेल से शरीर की मालिश भी करते हैं तो ये आपकी स्किन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। बादाम तेल स्किन को मॉश्चराइजकरने का काम करता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई की मात्रा एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करती है। बादाम तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी स्किन को सनबर्न, एक्जिमा और डैंड्रफ से होने वाली परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं।
बादाम तेल का इस्तेमाल हेयर मास्क के रूप में किया जा सकता है, जो आपके बालों को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ जरूरी मिनरल्स भी प्रदान करता है। इतना ही नहीं बादाम तेल आपकी नमी को बरकरार रखने का काम करता है। आप चाहें तो बादाम को सिर्फ पीसकर आप होममेड मास्क के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप नहाने के बाद बालों पर बादाम तेल लगा सकते हैं, जो कि बालों को बढ़ाने का एक और आसान तरीका है। बच्चे हो या फिर बड़े हर कोई सिर्फ नहाने के बाद बालों पर बादाम तेल लगा सकते हैं। बादाम तेल बालों को स्टाइल करने के भी काम आता है, बालों को शाइन और उलझे बालों को सुलझाने में मदद करता है।
अंत में, बादाम तेल आपके बालों को नरिश करने का काम करता है और इसे आप कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सिर के बीच में तेल की कुछ बूंदें डालें और पूरे सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। अगर आपके बाल दोमुंहे तो बादाम का तेल उन्हें ठीक करने में मदद करते हैं।