यंग स्किन से लेकर पसीने की दुर्गंध कम करने का नुस्खा है फिटकरी,जानें इस्तेमाल के 2 तरीके

स्किनकेयर के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और क्या हैं इसके फायदे पढ़ें सबकुछ इस लेख में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 5, 2022 5:25 PM IST

Benefits and uses of Fitkari or Alum for Skin: फिटकरी का इस्तेमाल वास्तु और  घर से जुड़े कई कामों में होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि फिटकरी आपकी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से आराम दिलाने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, फिटकरी  त्वचा का टेक्स्चर और हेल्थ भी सुधारता है। यह डार्क स्पॉट्स को कम करता है और फिटकरी वाले पानी से नहाने से पसीने की दुर्गंध और खुजली की समस्या से राहत मिलती है। स्किनकेयर के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और क्या हैं इसके फायदे पढ़ें सबकुछ इस लेख में। (Benefits and uses of Fitkari or Alum for Skin in Hindi)

हेल्दी स्किन के लिए फिटकरी के पानी से धोएं चेहरा (Benfit of washing face with fitkari water)

  • एक लीटर पानी में एक से दो चम्मच फिटकरी पाउडर (fitkari powder) मिलाएं।
  • इस पानी से चेहरे को दिन में दो बार धोएं।
  • फिर चेहरे को तौलिए से पोंछे और किसी मॉश्चराइजिंग क्रीम से त्वचा की मसाज करें।

फिटकरी वाले पानी से चेहरा धोने के फायदे

  • इस पानी से चेहरा धोने से एंटी-एजिंग इफेक्ट्स पड़ते हैं और त्वचा लम्बे समय तक जवां दिखती है।
  • इससे चेहरा अच्छी तरह क्लिन हो जाता है।
  • डार्क-स्पॉट्स (dark spots), पिम्पल्स और फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं कम होती हैं।
  • इससे स्किन की कसावट बढ़ती है और झुर्रियों (wrinkles) जैसे एजिंग साइन देर से दिखते हैं।

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यूं करें फिटकरी का इस्तेमाल (way to use fitkari for beautiful hands)

सामग्री

  • एक लीटर पानी
  • 2-3 चम्मच फिटकरी का पाउडर
  • 2 चम्मच गुलाबजल
  • 1 चम्मच सेंधा नमक

ऐसे करें इस्तेमाल

  • पानी में फिटकरी डाल दें और उसे अच्छी तरह घुलने दें।
  • अब इस पानी में गुलाब जल और सेंधा नमक भी मिला लें।
  • अब अपने हाथों की स्क्रबिंग करें और नेल पॉलिश छुड़ा लें।
  • जब पानी में सारी चीजें मिक्स हो जाएं तो अपने हाथों को 20 मिनट के लिए इस पानी में डुबोकर रखें।
  • फिर हाथों को सादे पानी से धो लें और उसके बाद किसी अच्छी क्रीम से हाथों की मसाज करें।

यह भी पढ़ें-

पिम्पल्स और झुर्रियां रोकने के लिए जरूरी हैं ये 3 न्यूट्रिएंट्स, इनकी कमी से हो सकती है त्वचा समय से पहले बूढ़ी

एंटी-एजिंग स्किन के लिए बर्फ के पानी से धोएं चेहरा, स्किन को होंगे ये कमाल के 4 फायदे

चंदन-गुलाब जल छोड़िए, पानी में मिलाएं यह 1 चीज और करें फेस वॉश, एक्ने और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source