सर्दियों में चेहरे पर ऐसे बनाकर लगाएं चुकंदर का फेस पैक, ना हो ड्राई स्किन और बढ़ने लगेगा नेचुरल ग्लो

Chukandar Face Pack ke Fayde: सर्दियों में चुकंदर खाने के साथ-साथ उसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं, उसका फेस पैक लगाने से एक साथ कई फायदे मिलते हैं जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

सर्दियों में चेहरे पर ऐसे बनाकर लगाएं चुकंदर का फेस पैक, ना हो ड्राई स्किन और बढ़ने लगेगा नेचुरल ग्लो

Written by Mukesh Sharma |Published : December 21, 2025 4:54 PM IST

Chukandar Face Pack For Glowing Skin in Hindi: सर्दियों के कारण रूखी और बेजान त्वचा से परेशान? आपने भी अलग-अलग स्किन प्रोडक्ट्स के साथ अपनी कैबिनेट को भरना शुरू कर ही दिया होगा, लेकिन देसी नुस्खे अपनाने के बारे में सोचा है? सर्दियों की ठंडा और सूखी हवा का आपकी स्किन पर यह असर होना नेचुरल है और इसके लिए आपको नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से ही ज्यादा फायदा मिल सकता है। अगर आप इस समय केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक उपाय अपनाए जाएं, तो त्वचा को बिना किसी नुकसान के पोषण मिल सकता है। चुकंदर एक ऐसी ही नेचुरल चीज है, जो सर्दियों में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। तो चलिए आज हम आपको चुकंदर का फेस मास्क बनाना सिखाते हैं और बताते हैं इसके लाभों के बारे में।

ऐसे बनाएं चुकंदर फेस पैक

आप एक छोटे चुकंदर को उबालकर या कच्चा ही कद्दूकस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चा दूध या चाहें तो मलाई मिला लें। फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 1–2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। आप इसे दिन में सुबह उठने के ठीक बाद या फिर रात को सोने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसे दिन में इस्तेमाल, करते हैं तो धूप में बैठ कर न करें।

नहीं होगी स्किन ड्राई

शायद ही आप जानते हो कि चुकंदर में प्राकृतिक नमी बनाए रखने वाले तत्व होते हैं। ऐसे में शहद और दूध के साथ मिलकर यह फेस पैक त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इससे सर्दियों में होने वाला रूखापन, पपड़ी की समस्या और खिंचाव जैसी परेशानी कम हो जाती है और त्वचा सॉफ्ट दिखने लगती है। सर्दियों के मौसम में जिन लोगों को ज्यादा ड्राई स्किन की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

Also Read

More News

दिखने लगता है नेचुरल ग्लो

आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बना सकता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो आने लगता है। ऐसे में इस फेस पैक का इस्तेमाल नियमित रूप से करने से त्वचा फ्रेश, हेल्दी और चमकदार दिखने लगती है। सर्दियों में ज्यादातर लोग अपने नेचुरल निखार के गायब होने से परेशान हो जाते हैं और इससे निपटने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

दाग-धब्बों होंगे दूर

चुकंदर का फेस पैक पिगमेंटेशन और हल्के दाग-धब्बों को कम करने में भी सहायक करता है। साथ ही त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से एक निखरी और बिना दाग-धब्बे वाले त्वचा पा सकती हैं। नियमित रूप से और सही तरीके से इसे इस्तेमाल करने पर चेहरे के जिद्दी दाग-धब्बों को भी धीरे-धीरे करके कम किया जा सकता है।

एजिंग के लक्षण दिखेंगे कम

चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फाइन लाइंस और डलनेस को कम करने का काम करते हैं, जिससे त्वचा यंग और फ्रेश नजर आने लगती है। बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए यह फेशपैक मुख्य रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अगर आप भी लंबे समय तक जवान दिखना चाहते हैं और अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।