
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 6, 2024 4:09 PM IST
Home tips to get rid of pimples: त्वचा पर एक्ने होना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति है, जो न सिर्फ आपके लुक को खराब करते हैं। बल्कि अगर लंबे समय से पिंपल बन रहे है, तो इससे स्किन में परमानेंट डैमेज भी आ सकता है। हालांकि, वैसे तो बहुत से ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन ये कुछ प्रकार के पिंपल्स कंट्रोल करने वाले प्रोडक्ट्स स्किन पर अन्य समस्याएं पैदा कर देती हैं और इस कारण से कई बार स्किन डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से पिंपल्स को कंट्रोल किया जा सकता है और इनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं हो पाता है। इस लेख में हम आपको केले के छिलके के बारे में बताने वाले हैं, जिसका सही इस्तेमाल करके आप पिंपल्स से बिना किसी साइड इफेक्ट्स के छुटकारा पा सकते हैं।
केले का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जिसमें आपकी भी शामिल है। सरल शब्दों में कहें तो केले का सेवन करना आपकी स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा आपकी स्किन के लिए केले के छिलके ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। केले के छिलके में मौजूद न्यूट्रिशन व कई अन्य खास तरह के तत्व आपकी स्किन को जवां बनाने का काम करते हैं।
आपकी स्किन के लिए केले का छिलका काफी फायदेमंद माना गया है, जिससे एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग फायदे मिल सकते हैं। पिंपल्स को दूर करने के लिए केले के छिलके काफी फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने की समस्या को दूर करते हैं। जिन लोगों को पिंपल्स से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए केले के छिलका का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। धूल मिट्टी व अनहेल्दी लाइफस्टाइल त्वचा के नेचुरल ग्लो को छीन लेती है, जिसे दूर करने के लिए भी केले के छिलके को अपनी स्किन पर लगा लेना चाहिए। इसके अलावा त्वचा में रूखापन व खुजली आदि को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करना आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। केले के छिलके का इस्तेमाल करना वैसे तो काफी आसान होता है, क्योंकि इसे सीधे ही अपनी स्किन पर हल्के-हल्के दबाव के साथ मसला जा सकता है। अगर आप चाहें तो केले को अच्छे से पीस लें और उसकी पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर अप्लाई करें।