
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 29, 2020 6:46 PM IST
मेकअप अपना कमाल दिखाता है इस बात में कोई शक नहीं है। अगर मेकअप सही तरह से किया जाए तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं जबकि गलत मेकअप आपको बेकार, भद्दा और बूढ़ा भी दिखा सकता है। अगर आपको नहीं पता कि मेकअप करने का सही तरीका क्या है तो आपको मेकअप हैक्स को अपनाना चाहिएं ये मेकअप हैक्स आपके फेस को नेचुरल ग्लो करने के साथ ही आपको काफी यंग भी दिखाएंगे। आज आपको कुछ ऐसे मेकअप ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपकी स्किन को हेल्दी दिखाने के साथ ही आपको काफी यंग लुक भी देंगे।
स्किन पर मेकअप अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि अपनी स्किन को तैयार करें। मेकअप से पहले स्किन पर एक अच्छा हाइड्रेटिंग क्रीम का उपयोग करें। ध्यान रखें कि इसे आपको मेकअप शुरू करने के कम से कम 10 मिनट पहले लगाना है। यदि आपकी स्किन में छिद्र अधिक हैं, तो आप एक पोर-मिनिमाइजिंग प्राइमर का उपयोग कर सकते हैं। ड्राई त्वचा के लिए, एक हाइड्रेटिंग प्राइमर आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग करने में मदद कर सकता है।
जब चेहरे पर फाउडेंशन लगाने के बात आती है तो गोरा या फिर नेचुरल दिखने के लिए ज्यादा फाउंडेशन न थोपें। इससे चेहरे की फाइन लाइंस और झुर्रियां उभर कर दिखेंगी। फाउंडेशन की थोड़ी सी मात्रा लें और इसे हल्के हाथों से चेहरे पर ब्लेंड करें।
जब मेकअप की बात आती है तो लड़कियां अक्सर अपनी आईब्रो को अनदेखा कर देती हैं। जबकि आईब्रो अगर शेप में सेट हों तो ये आपके चेहरे को एक शेप देती हैं और आपकी आंखों को उभार पर दिखाती हैं। गहरे भूरे या हल्की काली रंग की पेंसिल के साथ अपनी ब्रोज़ को सेट करें।
जब भी आप मेकअप करें तो अपनी उम्र को ध्यान में रखें। 40 या 40 के पार की उम्र में ग्लिटर आई मेकअप बिल्कुल भी सूट नहीं करता है। आपको लाइट आई मेकअप और डार्क लिपस्टिक का यूज़ करना चाहिए। यदि आप आंखों को ग्लिटर से ज्यादा हाईलाइट करेंगी तो आंखों की झुर्रियां साफ दिखेंगी।