टैनिंग हटाने के लिए ज़रूर लगाएं ये ख़ास हल्दी-चंदन फेसपैक

चंदन और हल्दी के मिश्रण से क्या हट जाएगा सनटैन? आइये जानें।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

धूप के सीधा संपर्क में आने से सनटैन हो जाना आम बात है। टैनिंग की वजह से त्वचा का रंग गहरा हो जाता है और साथ ही साथ, उस पर स्पॉट्स भी दिखने लगते हैं। अगर आपकी स्किन भी टैन हो गई है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं, आप हमारे बताए इस स्पेशल सनटैन रिमूवर फेसपैक का इस्तेमाल करें। इसमें चंदन और हल्की का इस्तेमाल किया गया है, दोनों ही टैनिंग को हटाकर त्वचा का रंग निखारने में मदद करते हैं।

सामग्री

1 चम्मच चंदन पाऊडर

¾ चम्मच हल्दी पाऊडर

गुलाबजल

विधि

  • एक चम्मच चंदन पाऊडर लें।
  • उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं।
  • आख़िर में, थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाइये।
  • चेहरे को साफ करके ये पेस्ट चेहरे पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट सूखने दें। फिर हल्के गर्म पानी से धो लें।

[videoinfinite id="epvMznuW_R4" height="400" width="600"]

नोट - याद रखें सन टैन से लड़ने से अच्छा है उसे रोकना! धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

चित्र स्रोत - Getty Images

वीडियो स्रोत - MDHIL/Youtube


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source