इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स में भी काम आता है ऐप्पल साइडर विनेगर, जानें इस्तेमाल के तरीके

वेट लॉस के साथ-साथ ऐप्पल साइडर विनेगर कई बीमारियों से राहत दिलाने वाले नुस्खों में भी शामिल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि साइडर विनेगर ब्यूटी और स्किन केयर लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में जिसमें आप ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 15, 2020 5:26 PM IST

Apple Cider Vinegar: सेब का सिरका या ऐप्पल साइडर विनेगर सेहत के लिए एक अच्छा होता है। यह वेट लॉस के लिए मददगार होता है। खाना खाने से कुछ देर पहले ऐप्पल साइडर विनेगर पीने से आपकी भूख कंट्रोल में रहती है। इससे आप ओवर इटिंग से बच पाते हैं और क्रेविंग्स  भी कम होती है। जिससे, फैट बर्न होता है और वजन बढ़ने से रोकने में मदद होती है। वेट लॉस के साथ ही यह कई बीमारियों से राहत दिलाने वाले नुस्खों में भी शामिल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि साइडर विनेगर ब्यूटी और स्किन केयर लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में जिसमें आप ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

किन स्किन प्रॉब्लम्स से आराम दिलाता है सेब का सिरका ?

एक्ज़िमा

जब, शरीर की त्वचा पर बहुत अधिक खुजली होने लगे तो, इस प्रॉब्लम से आराम पाने के लिए ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ी-सी रूई या कॉटन बॉल लेकर उसे ऐप्पल साइजर विनेगर में डुबोएं। इसे, एक्ज़िमा वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर में आपको खुजली से आराम मिलेगा। इसी तरह आप नहाने के पानी में भी ऐप्पल साइडर विनेगर मिला सकते हैं। इससे, आपको खुजली की समस्या से आराम मिलेगा।

पिम्पल्स

स्किन में छुपे बैक्टेरिया आपके चेहरे पर मुंहांसे और एक्ने की समस्या होने लगती है। इन पिम्पल्स और एक्ने मार्क्स से राहत पाने में भी ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए विनेगर को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिक्स करें। जिससे,  यह पतला हो जाता है। इस मिश्रण को रूई की मदद से पिम्पल्स पर लगाएं।  दिन में 2 बार इस मिश्रण को लगाएं। कुछ ही दिनों में एक्ने स्पॉट्स कम दिखने लगते हैं और आपकी स्किन भी हेल्दी बनती है।

पसीने की बदबू

गर्मी और उमस भरे मौसम में  शरीर से पसीने की बदबू की समस्या भी बढ़ जाती है। जिससे, लोगों को दूसरों के बीच बहुत असहज महसूस होता है। अगर, आपको भी बॉ़डी ऑडर की समस्या है तो, इसके लिए आप ऐप्पल साइडर विनेगर की मदद लें।  नहाने के पानी में कुछ चम्मच सेब का सिरका मिला लें। इससे, नहाने से पसीने की बदबू की समस्या कम होती है। इसे, रूई की मदद से सीधे भी स्किन पर लगा सकते हैं।बस पानी में कॉटन बॉल को भिगोकर निचोड़े। फिर, इसपर ऐप्पल साइडर विनेगर लगाएं। थोड़ी देर बाद नहा लें। इससे, आपकी बॉ़डी ऑडर की परेशानी कम हो जाएगी। (Apple Cider Vinegar)