... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 22, 2020 7:01 PM IST
खूबसूरती पाने के लिए करें इन नियमों का पालन, एक्ट्रेस जैसा चेहरे पर आएगा निखार
Beauty Tips: कई ऐसी महिलाएं होती हैं, तो एक्ट्रेस जैसी खूबसूरती पाना चाहती हैं। 40 उम्र पार करने के बावजूद कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इस उम्र में भी अपनी खूबसूरत नहीं खोई। हर कोई इन्हीं की खूबसूरती (Skin Beauty) के दिवाने होते हैं, लेकिन उनकी सोच होती है कि एक्ट्रेसेस काफी मंहेग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करके अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं (Beauty Tips) होता है।
कई एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महंगे प्रॉडक्ट (Beauty Products) ही नहीं, बल्कि अपने घर में कई नियमों को फॉलो करते हैं। आज हम आपको उन्हीं ब्यूटी नियमों (Rule of Beauty) को बताने जा रहे हैं, जिससे आप कुछ ही दिनों में अपने चेहरे पर एक्ट्रेस जैसी निखार पा सकते हैं।
नहाते समय ना करें ये 5 गलतियां, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान
स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है। कई एक्ट्रेस अपने स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीने पर जोर देती हैं। इससे स्किन पर ग्लो भी आता है। साथ ही आप काफी फ्रेश भी नजर आते हैं।
इसी वजह से प्यास लगने से पहले ही पानी पीने की सलाह दी जाती है। पानी पीने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। इससे आपकी स्किन पर चमक आता है और आप काफी खूबसूरत नजर आते हैं।
तनावयुक्त जीवन से इंसान की खूबसूरती खो जाती है। इसलिए कोशिश करना चाहिए कि स्ट्रेसफ्री लाइफ रहे। तनाव के कारण शरीर में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए अपने आस-पास ऐसा माहौल बनाएं, जिससे आप तनावमुक्त जीवन जी सकें। इससे आपके चेहरे पर भी ग्लो आएगा। इसके साथ ही कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे।
सेहत और स्किन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है खुद का ख्याल रखना। अगर आप अपना ही ख्याल नहीं रख पाएंगे, तो इससे आपको कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी खूबसूरती के लिए आप पहले खुद का ख्याल रखना शुरू करें। अपना ख्याल रखने से काफी खुशी होती है। अगर चेहरे पर खुशी बनी रहे, तो चेहरा अपने आप ग्लो करने लगता है।
Sticky Hair Care Tips : चिपचिपे बालों की समस्या से हैं परेशान, काम आएंगे ये उपाय