मलाइका अरोड़ा अपने बालों को हेल्दी व शाइनी बनाने के लिए लगाती हैं ये 3 खास ऑयल कॉम्बिनेशन, आप भी करें ट्राई

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस, डायट, ब्यूटी से रिलेटेड वीडियोज और टिप्स शेयर करती रहती हैं। उनकी स्किन जितनी सॉफ्ट और ग्लोइंग है, उतने ही उनके बाल हेल्दी और शाइनी नजर आते हैं। आखिर उनके हेल्दी और शाइनी बालों का राज क्या है? किस तरह से वे अपने बालों का रखती हैं ख्याल? देखें, उनका यह वीडियो...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 28, 2020 6:45 PM IST

Malaika Arora Hair Care Tips: मलाइका अरोड़ा (Malaika arora) 46 वर्ष की उम्र में भी हॉट और फिट नजर आती हैं। स्टाइल, स्लिम-ट्रिम फिगर और अपने फिटनेस के लिए मलाइका हमेशा चर्चा में रहती हैं। आए दिन वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिटनेस, डायट, ब्यूटी से रिलेटेड वीडियोज और टिप्स शेयर करती रहती हैं। उनकी स्किन जितनी सॉफ्ट और ग्लोइंग है, उतने ही उनके बाल हेल्दी और शाइनी नजर आते हैं। आखिर उनके हेल्दी और शाइनी बालों का राज क्या है? किस तरह से वे अपने बालों का रखती हैं ख्याल?

दरअसल, उनके सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बालों का राज है, तीन तरह के हेयर ऑयल (Malaika Arora Hair Oil Secret)। जी हां, वे अपने बालों की देखभाल (Hare care tips in hindi) के लिए तीन तरह के तेलों के कॉम्बिनेशन का यूज करती हैं। इससे संबंधित उन्होंने एक अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वे अपने हेल्दी और मजबूत बालों का राज शेयर करती नजर आ रही हैं। जानिए, अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए कौन से हेयर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Hair Care Tips)...

View this post on Instagram

We all want shiny luscious hair but we often fall short of taking care of them as much as we should. For some women hair is their identity and they deserve equal care just like your other body parts. Here's an age old but still effective method to 'maintain your mane'. Cold pressed coconut oil, Olive oil and Caster oil is like the holy Trinity for your hair. Mix these oils in equal portions in a glass jar and add some methi seeds and curry leaves. While methi seeds are high in protein and nicotinic acid content, which are known to be beneficial for hair, Curry leaves are a rich source of beta-carotene and proteins, which can reduce hair loss and increase hair growth. Let the mixture sit and infuse for a couple of days and voila! You have a home made, pure hair oil ready to do some magic on your hair #MalaikasTrickOrTip #HairCare #Champi

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

नारियल तेल (Coconut oil)

नारियल तेल को बालों के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है, क्योंकि यह बालों की जड़ों को पोषण और स्कैल्प को मजबूती देता है। यह बालों का टूटना भी कम करता है। बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

जैतून का तेल (Olive oil)

जैतून के तेल कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं, जो आपके बालों के प्राकृतिक केराटिन को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह आपके बालों की लंबाई को कम समय में बढ़ा सकते हैं।

अरंडी का तेल (Castor oil)

बालों में लगाए जाने वाले सबसे पुराने तेलों में से एक है अरंडी का तेल। यह तेल स्वाभाविक रूप से स्कैल्प को नमी प्रदान करता है। यदि आप रूसी की समस्या से ग्रस्त है, तो बालों में कैस्टर ऑयल जरूर लगाएं, इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

मेथी के बीज (Methi seeds)

मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और घाव भरने वाले गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है।

करी पत्ता (Curry leaves)

करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। बीटा-कैरोटीन बालों के झड़ने को नियंत्रित करता है, बालों के बढ़ने की गति को बढ़ाता है। करी पत्ते में अमीनो एसिड भी अधिक मात्रा में होता है, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करते हैं।

मलाइका अरोड़ा के बताए हेयर ऑयल को बनाने का तरीका

नारियल तेल, जैतून तेल और अरंडी के तेल को एक बराबर मात्रा में लें। इसे एक जार में डालें। उसमें कुछ करी पत्तियां और मेथी दाना भी डाल दें। इस जार को टाइट बंद करके दो सप्ताह तक के लिए छोड़ दें। तेल में मेथी दाने और करी पत्ते का फ्लेवर, पोषक तत्व घुल जाएगा। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें। हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लेकर बालों और स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में लगाते हुए मसाज करें। आप चाहें तो बालों में इस तेल को लगाने से पहले हल्का गर्म भी कर सकते हैं। सप्ताह में एक बार इस तेल को जरूर अप्लाई करें। बाल मजबूत, काले, शाइनी और डैंड्रफ फ्री हो जाएंगे।

मॉनसून में बढ़ जाती है हेयर फॉल की समस्या, इन डायट टिप्स की मदद से करें इसे कंट्रोल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source