ब्‍यूटी टिप्‍स : आपकी ये गलतियां खराब कर सकती हैं आपका लुक

गर्मियों का मौसम सौंदर्य के लिहाज से बहुत ही संवदेनशील होता है, इस मौसम की तेज धूप आपके चेहरे के निखार को छीन सकती है और कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जो आपका लुक खराब कर देती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 10, 2019 9:10 PM IST

गर्मियों का मौसम सौंदर्य के लिहाज से बहुत ही संवदेनशील होता है, इस मौसम की तेज धूप आपके चेहरे के निखार को छीन सकती है। इसके लिए जरूरी है कि अन्‍य मौसमों की तुलना में इस मौसम में चेहरे का खास ख्‍याल रखा जाए। पर इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि उन गलतियों से बचा जाए जिनके कारण हमारा लुक और ब्‍यूटी दोनों खराब हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें – टैनिंग की वजह से काली दिखने लगी है गर्दनतो करें ये घरेलू उपाय

गलत पार्लर का चयपन

हर कोई अच्छा व खूबसूरत दिखना चाहता है। जिसके लिए लोग काफी तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई महिलाएं खूबसूरत दिखने व अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए रैगुलर पार्लर के चक्कर भी काटती हैं। लेकिन कई बार आपको लगता है कि किसी भी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स किसी नुस्खे का आपकी त्वचा पर कोई असर नहीं पड़ रहा, तो ऐसा इसलिए कि कई बार आपकी छोटी—छोटी गलतियां ही आपके चेहरे की रंगत छीन लेती हैं। जिसके वजह से आपका चेहरा मुरझाया हुआ लगता है।

यह भी पढ़ें – तीखी धूप भी नहीं छीन पाएगी चेहरे का निखारडायट में शामिल करें ये फूड

फेस वाइप्स का इस्तेमाल

आमतौर पर मेकअप को साफ करने और चेहरे पर लगी धूल—मिट्टी को साफ करने के लिए आप क्लेजिंग वाइप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फेस वाइप्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से यह त्वचा की नमी छीन लेता है। जिसकी वजह से त्वचा में जलन हो सकती है और इसके अलावा आपके चेहरे पर समय से पहले फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें – बचना है टैनिंग से, तो फॉलो करें ये जरूरी ब्‍यूटी टिप्‍स

चेहरे को रगड़ना

चेहरे की स्किन त्वचा बहुत नाजुक होती है, इसलिए चेहरे को कभी भी रगड़ कर नहीं धोना चाहिए। जब भी चेहरे को धोएं या फिर चेहरे की सफाई करें तो ध्यान रखें कि आप चेहरे को रगड़ें नहीं। कई लोग चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के चक्कर में चेहरे को नाखूनों से रगड़ कर धुलते हैं। जिससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आप हमेशा चेहरे को हल्के हाथों से फेसवॉश से चेहरा धोएं। इसके आवा आप दिन में दो बार कम से कम चेहरा जरूर धोएं।

मेकअप साफ न करना

कई महिलाएं दिनभर मेकअप में रहती हैं, जिससे स्किन खराब हो सकती है। इसलिए जब भी मेकअप करें तो लगभग 5—6 घंटे बाद आप चेहरे से मेकअप को क्लीन कर लें। बहुत से लोग कई बार मेकअप को साफ किए बिना ही सो जाते हैं। ध्यान रखें रात को सोने से पहले मेकअप जरूर उतार लें। क्योंकि इससे त्वचा में जलन, खुजली, दाने व कई त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

डेड स्किन के प्रति लापरवाही

अगर आपको लगता है कि चेहरे को कई बार धोने से चेहरे की अच्छे से सफाई हो जाती है, तो आप गलत हैं। चेहरे की सफाई के लिए स्क्रबिंग बहुत जरूरी है। स्क्रब करने से चेहरे की डेड स्किन आसानी से हट जाती है और त्वचा की सफाई के साथ त्वचा को पोषण मिलता है। खिली और मुलायम त्वचा पाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार स्क्रबिंग जरूर करें।

गलत ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल

आजकल कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स में बहुत ज्यादा डुपलीकेसी है। यही वजह है कि कॉस्मेटिक व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स हर रेंज मे मिल जाते हैं। कई महिलाएं पैसे बचाने के चक्कर में सस्ते ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीद लेती है, जिनका इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक होता है। इसलिए हमेशा त्वचा पर कोई भी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने से पहले जांच परख कर लें। त्वचा पर इस्तेमाल होने वाला प्रॉडक्ट्स किसी विश्वसनीय कंपनी का ही हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.