... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 24, 2020 3:46 PM IST
Beauty Tips: होठों के परफेक्ट लुक से इंस्टाग्राम ब्यूटी क्वीन बनें | TheHealthSite Hindi, Photo-@eyehinakhan
सोशल मीडिया के दौर में सेल्फी और फोटो पर लाइक का विशेष महत्व है. इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क ने लड़कियों के लिए नई संभावनाएं खोली हैं. सोशल मीडिया लोगों को रातों-रात स्टार तक बना देता है. मेकअप, ब्यूटी टिप्स और स्किन केयर के टिप्स भी इंस्टाग्राम पर आपको मिल ही जाते हैं. अगर आप भी ब्यूटी क्वीन बनने की तमन्ना रखती हैं तो हम यहां पर होठों पर लिपस्टिक लगाने के खास टिप्स बता रहे हैं. इन ब्यूटी टिप्स के माध्यम से आप इंस्टाग्राम भर तहलका मचा सकती हैं. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर लिपस्टिक वाली फोटो कैसे शेयर करें.
अपने होठों को परफेक्ट लुक देने के लिए लिपस्टिक लगाने का तरीका आपको बदलना होगा. होठों की खूबसूरती के टिप्स अगर आप भी खोज रही हैं तो इन ब्यूटी टिप्स को जरूर आजमाएं. मेकअप टिप्स के अलावा आपको इस्टाग्राम ब्यूटी टिप्स 2020 के ट्रेंड को भी समझना होगा. आइए जानते हैं होठों की देखभाल के लिए कौन-कौन से तरीके आपको इस्टाग्राम में ब्यूटी क्वीन बना सकते हैं.
सबसे पहले अगर आपको अपने होठों को खूबसुरत और परफेक्ट लूक देना है तो मॉइश्चराइजर का उपयोग करना होगा. लिप बाम का उपयोग कम से कम करना है.
इंस्टाग्राम में फोटो आपकी अच्छी लगे इसके लिए लिप लाइनर का उपयोग करें. इसे आप अपनी पसंद के अनुसार उपयोग कर सकती हैं. लिप लाइनर लिपस्टिक लगना आसान होता है और होठों की देखभाल भी ठीक से होती है.
होठों को परफेक्ट लुक देने के लिए लिप लाइनर से लिप कार्नर को ठीक करें. ऐसा आप अपने दोनों होठों पर करें. अपने चेहरे और लिप के आकार के अनुसार ही लिप कार्नर पर लिप लाइनर लगाएं.
साधारण लिपस्टिक की जगह लिप पेंसिल का उपयोग करें. जब आप होठों में लिप पेंसिल का सही इस्तेमाल करती हैं तो लिप से बाहर लिपस्टिक नहीं जाती है.
होठों की देखभाल और फोटों में सुंदर दिखने के लिए लिप ब्रश का टच बहुत अच्छा होता है. ब्रश के इस्तेमाल से होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक रहता है.
इन सभी कामों के बाद अब आपको लिपस्टिक लगाना है. जब आप होठों पर लिपस्टिक लगा रही हों तो लिप लाइन का विशेष ध्यान रखें. वैलन्टाइन डे पर लिपस्टिक के परफेक्ट लुक से होंठो को बनाये आकर्षक.