क्या आप झुर्रियां, मुँहासे, काले धब्बे से परेशान है? ये रहा एक जादुई इलाज़!

अमरूद के पत्ते से करें मुँहासों का घरेलू इलाज़।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

Read this in English.

कभी-कभी पेट की गड़बड़ी या प्रदूषण के कारण एक साथ चेहरे पर झुर्रियाँ, काले धब्बे या मुँहासों की समस्या शुरू हो जाती है। इन सबको जल्दी ठीक करने के चक्कर में लोग तरह-तरह के कॉज़्मेटिक प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगते हैं, फल यह होता है कि चेहरे की हालत और भी खराब हो जाती है। लेकिन घबरायें नहीं, आप घर पर ही अमरूद के पत्ते से इस स्किन के प्रोबलेम को कम कर सकते हैं।

झु्र्रियों का आना कम करता है- अमरूद के पत्ते में एन्टी-ऑक्सिडेंट का गुण होता है जो फ्री रैडिकल्स के प्रभाव से त्वचा की रक्षा करके झुर्रियों को आने से रोकता है। इसके अलावा इसमें एक प्रकार का यौगिक होता है जो स्किन को टोन अप करता है।

मुँहासों का आना कम करता है- अमेरिकन जर्नल ऑफ चाइनिज़ मेडसन के अध्ययन के अनुसार अमरूद के पत्ते में एन्टीबैक्टिरिअल गुण होता है जो जीवाणुओं पर प्रभावकारी रूप से काम करता है। इसके अलावा इसमें एन्टी-इन्फ्लैमटॉरी गुण होता है जो मुँहासों के बार-बार आने के प्रक्रिया को कम करता है।

एटॉपिक डर्मेटाइटिस से राहत दिलाता है- अमरूद के पत्ते में एन्टी-एलर्जी गुण होता है जो हिस्टामिन (histamines) के उत्पादन को रोकने में मदद करता है ( यह यौगिक शरीर को फॉरेन मैटरियल से लड़ने में मदद करता है, जो एलर्जी का कारण होता है )। एटॉपिक डर्मेटाइटिस के कारण स्किन में रैशेज के कारण जो इरिटेशन होता है उससे राहत दिलाने में मदद करता है।

दाग-धब्बों को दूर करता है- अमरूद के पत्ते चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में सहायता करते हैं। पत्ते में जो तत्व होते हैं वे न सिर्फ सूजन को कम करते हैं बल्कि जीवाणुओं को नष्ट करके दाग-धब्बों को मिटाकर स्किन को टोन-अप करते हैं।

मूल स्रोत: Use guava leaves to beat wrinkles, acne, dark spots and skin allergies

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source