... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English
अलसी के बीज यानी फ्लैक्सीड्स ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक ज़बरदस्त स्रोत है। ये न सिर्फ आपका बैड कॉलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल को दुरुस्त रखता है और वज़न कम करने में मदद करता है, बल्कि आपके बालों को भी घना और चमकदार बनाता है। इससे बालों की लंबाई बढ़ाने में भी काफी सहायता मिलती है।
बालों की लंबाई बढ़ाते हैं अलसी के बीज
बाल झड़ना, स्कैल्प में खुजली होना और डैमेज बाल, ये सभी समस्याएं ख़राब खान-पान, प्रदूषण और केमिकल युक्त उत्पादों के इस्तेमाल से जुड़ी हुई हैं। जब बालों की जड़ों को पर्याप्त पोषण नहं मिलता तो वो रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में अलसी के बीज आपकी काफी मदद कर सकते हैं। ओमेगा 3 एसिड बालों का लचीनापन बढ़ाकर उसे टूटने से बचाते हैं। इससे बाल मज़बूत और स्वस्थ होते हैं। वहीं इसमें मौजूद लिग्नैन (Lignans) में एंटी-इनफ्लेमटरी तत्व होते हैं और ये डैंड्रफ से बचाव करता है। अलसी के बीज में ढेर सारे मिनरल और विटामिन होते हैं, ख़ासतौर पर विटामिन ई। विटामिन ई बालों के लिए सुपरफूड माना जाता है। ये बालों को मज़बूत बनाता है और उसकी ग्रोथ भी बढ़ाता है। इससे बालों को मॉइश्चर मिलता है और उनमें चमक आती है।
इस्तेमाल का तरीका
बालों को घना, चमकदार और मुलायम बनाने के लिए रोज़ एक चम्मच असली के बीज खाने चाहिए। इसके अलावा आप इसे अपनी सलाद या अन्य डिश में भी मिला सकते हैं। अलसी के बीज के पाऊडर को आटे में मिलाकर उसकी रोटी बनाकर खाई जा सकती हैं। (इसे भी पढ़ें, अलसी के बीज को डायट में शामिल करने के तरीके)
मूल स्रोत - Try flaxseeds for silky and thick hair
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।