होंठों का रंग गहरा करती है ये एक गलत आदत

क्या आपके होंठ काले हो रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

जब हम छोटे बच्चे होते हैं तो हमारे होंठ सॉफ्ट और पिंक होते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ होंठों का रंग अक्सर बदल जाता है। धूम्रपान, कॉस्मेटिक्स और प्रदूषण आपके होंठों का रंग बिगाड़ देते हैं। लेकिन इसके अलावा भी आपकी एक आदत होंठ का रंग गहरा कर सकती है। होंठों को लिक करना या पर बार-बार जीभ फेरना, होंठों का रंग गहरा करता है।

ऐसा क्यों?

त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर किरण लोहिया के अनुसार, जो लोग अपने होंठों पर जीभ फेरते हैं उनके होंठ न सिर्फ गहरे रंग के हो जाते हैं बल्कि उसके मुंह के आसपास की त्वचा का रंग भी इसी वजह से गहरा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि होंठो पर कोई सुरक्षात्मक परत नहीं होती, जैसी कि हमारी त्वचा पर होती है और ये इसकी त्वचा हमारे चेहरे की त्वचा से पतली होती है। जब हम होंठों पर जीभ फेरते हैं तो उससे उसमें जलन होती है और उनका रंग बदल जाता है। न भूलें कि हमारे सलाइवा में ऐसे एंजाइम होते हैं जो होंठ पर लगे खाने को तोड़कर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, स्मोकिंग से हुए काले होंठो को घरेलु उपायों से गुलाबी आकर्षक बनायें)

सिर्फ यही नहीं, हम होंठ सूखने पर जीभ फेरते हैं, जिससे वो और ज़्यादा सूखने लगते हैं। इससे हमारे होंठ का टेक्चर ख़राब हो जाता है और वो दिखने में भी अच्छे नहीं लगते।

क्या करें

अपने होंठों को इस समस्या से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अच्छे लिप बाम का इस्तेमाल करें। ऐसी लिप बाम जिसमें एसपीएफ हो, ताकि सन प्रॉटेक्शन भी हो सकते। आदतें छोड़ना थोड़ा मुश्किल होता तो है लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठ गुलाबी रहें तो होंठों पर जीभ फेरने की आदत छोड़ दें।

मूल स्रोत - This bad habit can darken your lips

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source