hamburger icon
A
Read in English

आंखों के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल मेकअप रिमूवर

विटामिन ई कैप्सूल की मदद से भी साफ कर सकती हैं आप अपनी आंखों का मेकअप। जानिये ऐसे ही कुछ और नेचुरल मेकअप रिमूवर।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

Read in English

आंखों का मेकअप देखने में बहुत आकर्षक लगता है। लेकिन उसे हटाना बहुत मुश्किल होता है। आंखें और उसके आसपास की त्वचा बहुत नाज़ुक होती हैं। मेकअप रिमूवर में मौजूद केमिकल्स उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।लेकिन, अगर आप मेकअप साफ नहीं करेंगी तो आपकी त्वचा को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। आइये हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप बिना किसी साइड इफेक्ट्स के, नेचुरल तरीके से मेकअप रिमूव कर सकती हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल अमूमन हर घर में पाया जाता है। ये एक आसान उपाय है मेकअप साफ करने के लिए। ये न सिर्फ मेकअप साफ करता बै बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और प्रोटीन त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं। (इसे भी पढ़ें, क्या आप झुर्रियां, मुँहासे, काले धब्बे से परेशान है? ये रहा एक जादुई इलाज़!)

इस्तेमाल की विधि

आप ऐसे ही उंगलियां नारियल तेल में डुबाकर अपनी पलकों पर लगा मेकअप साफ कर सकती हैं या फिर नारियल तेल में ईयर बड डुबाकर उससे आंखों के आसपास का काजर और मस्कारा साफ कर सकती हैं। उसके बाद एक साफ सूती कपड़े से आंखों के आसपास की जगह साफ कर लें। चिपचिपापन महसूस हो तो फेसवॉश से मुंह धो लें। (इसे भी पढ़ें, त्वचा और बालों के लिए अदरक के आश्चर्यजनक फायदे)

जोजोबा और विटामिन ई ऑयल कैप्सूल

जोजोबा ऑयल त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है और इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता। ख़ासतौर से आंखों पर। ये आसानी से मस्कारा और काजल हटा देता है। वहीं, विटामिन ई ऑयल में मॉश्चराइजिंग तत्व और उच्च एंटी ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।

इस्तेमाल की विधि

जोजोबा ऑयल लें और उसमें विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर मिला लें। इस मिक्सचर में रूई डालें और फिर उस रूई से आंखों व आसपास की त्वचा को साफ करें। आप आंखों के किनारों की सफाई के लिए ईयर बड का इस्तेमाल भी कर सकती है। मेकअप साफ करने के बाद हर्बल फेसवॉश से मुंह धो लें। (इसे पढ़ें, मलाई फेस पैक से निखारें अपना चेहरा)

मूल स्रोत – Natural make-up remover

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत -Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।