बाल झड़ते हैं तो ट्राई करें ये ‘एक-मिनट नुस्ख़ा’

अपने झड़ते हुए बालों के लिए ज़रूर ट्राई करें ये नुस्ख़ा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं तो बहुत मुमकिन है कि आपके स्कैल्प को ठीक से ब्लड सप्लाई न मिल पा रही हो। इसलिए, बाल झड़ने से रोकने के लिए आप ये एक-मिनट का नुस्ख़ा – स्कैल्प की मसाज ट्राई कर सकते हैं! डॉक्टर एच.के.भाकरू के अनुसार, “स्कैल्प पर उंगलियों से मसाज करके और फिर बालों को धोने से हेयरफॉल को रोका जा सकता है।”

कैसे करता है ये मदद

डॉक्टर भाकरू ने अपनी किताब ‘होम रेमेडीज़ फॉर कॉमन ऐलमेन्ट्स’ में कहा है कि जब आप स्कैल्प को मसाज करते हैं और उसके बाद ठंडे पानी से धो लेते हैं तो, तो सिबेशस ग्लैंड्स सक्रिय हो जाते हैं और उस जगह का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे कि बालों की ग्रोथ होने लगती है।

क्या करें

अपने बाल धोएं, जैसे आप आमतौर पर धोती हैं। बस आख़िर में ठंडे पानी से धो लें। ये आपके स्कैल्प के खुले पोर को बंद करने में मदद करता है जिससे कि आपके हेयर शाफ्ट ड्राई नहीं होते। इसके बाद बालों को तौलिया से सुखाएं। अब उंगलियों को स्कैल्प पर रखें और सर्कुलर मोशन में मसाज करना शुरू कर दें।

सावधानी

जब आप उंगलियों से स्कैल्प की मसाज करें तो ध्यान रखें कि बहुत दबाव न लगाएं, इससे बाल टूट सकते हैं। और अगर आपके नाखून बड़े हैं तो ध्यान रखें, आपके स्कैल्प को उनसे नुकसान न पहुंचे।

मूल स्रोत - Try this 1-minute home remedy for hairfall

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source