
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
आजकल त्यौहारों का मौसम चल रहा है। शीघ्र ही दीवाली आने वाली है तथा इस मौसम में आप अपनी त्वचा तथा बालों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहते होंगे। लेकिन समझ नहीं पा रहे होंगे समय कम है और काम बहुत तो ऐसे में कैसे दिखें खूबसूरत। तो चलिये आपको हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन के कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स के बारे में बताते है जिनके मदद से आप अपना ख्याल आसानी से रख सकते हैं।
• शहरों में रहने वाली महिलाओं को रात में अपने अंगों की सफाई ज़रूर करनी चाहिए। आज कल वातावरण में रासायनिक वायु प्रदूषण, गन्दगी तथा कालिख एवं मैल विद्दमान रहती है। इन सबसे त्वचा संबंधी विकार पैदा होते है। रात् में सभी प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन शरीर से हटा देने चाहिए क्योंकि इनसे त्वचा में रूखापन आ जाता है तथा त्वचा का प्राकृतिक अम्लीय-क्षारीय संतुलन भी बिगड़ जाता है जिससे त्वचा में चकते, मुंहासे, फोड़े, फुन्सियों आदि पैदा हो जाती है।दीवाली त्यौहार के नजदीक मौसम में भी कापफी बदलाव आता है। जिससे त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। वातावरण में नमी में कमी आ जाती है तथा त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है। इसलिए त्वचा में नमी बनाए रखना अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है।
• इस मौसम में सामान्य तथा सूखी त्वचा को जेल से दिन में दो बार साफ करनी चाहिए। क्लेनज़र से त्वचा की हल्के तरीके से मालिश कीजिए तथा विषैले एवं गन्दे पदार्थो को गीले कॉटन के गोलों से पोंछ दें। इसके बाद त्वचा पर कॉटनवूल से गुलाब जल तथा त्वचा टानिक का प्रयोग कीजिए।
• दिन में घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए तथा यदि आप घर के अन्दर रह रही है तो त्वचा पर मॉश्चराइज़र लगाना न भूलें।
• ऑयली स्किन हैं तो सर्दियों में कुछ लगाने की ज़रूरत नहीं ऐसा न सोचें। तैलीय त्वचा को भी मॉश्चराइज़र की जरूरत होती है। अगर तैलीय त्वचा पर क्रीम लगाई जाए तो कील मुंहासे उभर आते है। तैलीय त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए एक चम्मच ग्लीसरीन में 100 मिली लीटर गुलाब जल मिलायें। इस मिश्रण को एयरटाईट जार में रखें। इस मिश्रण को क्लीनजिंग के बाद उपयोग कीजिए। उससे त्वचा में तैलीयपन की बजाय नमी का प्रभाव आता है। त्वचा को साफ करने के लिए दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
• स्किन को रिफ्रेश करने के लिए भी आप होममेड फेसियल स्क्रबर का भी इस्तेमाल कर सकती है। पीसे हुए बादाम या चावल पाउडर को दही तथा थोड़ी-सी हल्दी में मिलाइए। आप इसमें सूखा तथा पाउडर किया हुआ संतरा व नींबू के छिलके मिला लीजिए। इसे चेहरे पर लगाकर चेहरे को हल्के तरह से मसाज़ कीजिये । बाद में सूखने के बाद धो लें।
• चेहरा और बालों की तरह हाथ और पैरों के देखभाल की भी ज़रूरत होती है। हाथ तथा पांवों को गर्म पानी में डुबोने के बाद क्रीम से मसाज कर लीजिए ताकि त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाए। हाथों के सौंदर्य के लिए उन्हें चीनी तथा नींबू जूस से रगड़ लें। दीवाली त्यौहार से पहले वैक्सिंग तथा थ्रेडिंग की ओर भी हल्का सा ध्यान देना न भूले।
• हाथों तथा नाखूनों के सौंदर्य के लिए बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों तथा क्यूटिकल की मालिश करें। इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद गीले तौलिए से धो डालें।
• तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिसरीन तथा नींबू जूस बना लीजिए। इसे हाथों तथा पांवों पर लगाकर आधे घंटे तक लगा रहने दीजिए तथा इसके बाद ताजे सादे जल से धो डालिए।
अपनायें इन टिप्स को और निखारें अपने रूप को।
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।