मैनीक्योर करने के तुरंत बाद आपके हाथों की खूबसूरती छुपाए नहीं छिपती, लेकिन उसी मैनीक्योर के जरा सा निकलने के बाद आपका मन होता है उसे छिपा लें। वैसे मैनीक्योर को ज्यादा देर टिकाना किसी चैलेंज से कम नहीं। पर फिर भी, थोड़ी सी कोशिशों से ऐसा मुमकिन है। हम आपको ऐसे 10 टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपका मैनीक्योर ज्यादा देर तक टिकेगा।
लंबे नाखून से नेलपॉलिश जल्दी निकलने लगती है, या वो टूटने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि अपने नाखूनों को ज्यादा लंबा न रखें।
क्यूटिकल्स पर नेल पॉलिश न लगाएं, ये आसानी से छिलने लगते हैं। नेल पॉलिश लगाने से पहले क्यूटिकल पर एक बूंद तेल लगाएं और फिर टूल की मदद से इसे पीछे खिसकाएं।
नाखून पर तेल या लोशन लगाने के बाद नेल पॉलिश न लगाएं। चिकनाई की वजह से नाखून पर नेल पॉलिश सही से नहीं लगती, और जल्दी निकल जाती है। इसलिए नाखून को पहले रूई से साफ कर लें, फिर नेल पॉलिश लगाएं।
You may like to read
बेस कोट लगाने से नेलपॉलिश ज्यादा देर तक टिकती है।
पहला कोट लगाने के बाद दूसरा तुरंत न लगाएं, पहले वाले को सूखने दें, फिर दूसरा कोट लगाएं।
जब आप नेल पॉलिश लगाती हैं तो नाखून के किनारे पर अंदर की तरफ भी थोड़ी नेल पॉलिश लगा लें। कोनों को भी इससे ढंक लें। यही वो जगह है जहां से नेल पॉलिश सबसे पहले हटनी शुरु होती है।
नाखून के टिप पर दो एक्स्ट्रा लेयर बेस कोट लगाएं, इससे नेल पॉलिश जल्दी निकलना शुरू नहीं होगी।
पुरानी नेल पॉलिश का इस्तेमाल न करें। ये गाढ़ी हो जाती है, ठीक से लगती नहीं। और इसी वजह से ज्यादा देर टिक नहीं पाती।
पानी के ज्यादा इस्तेमाल से नाखूनों से पॉलिश जल्दी उतरने लगती है।
मैनीक्योर को ज्यादा दिन तक टिकाने के लिए आप हर रोज़ टॉप कोट भी लगा सकती हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.