... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English
आपने अक्सर घर और बाहर के लोगों को अपने दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में घिसते देखा होगा, ऐसा वो बालों को झड़ने से रोकने के लिए करते हैं। लेकिन क्या ये वाकई काम करता है? आइये थोड़ी छानबीन की जाए और पता किया जाए कि इसके पीछे का सच क्या है।
इंटरनेट पर इस क्रिया के बारे में सर्च करने पर काफी जानकारी सामने आती है। इस क्रिया की तकनीक के बहुत सारे विकल्प हैं। कुछ लोग इसे बेवकूफी से ज्यादा कुछ नहीं मानते, लेकिन कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने इस क्रिया का अभ्यास किया और उन्हें फायदा भी हुआ। लेकिन हम वैज्ञानिक तरीकों को ज्यादा तरजीह देते हैं, इसलिए जानते हैं इसके पीछे का विज्ञान।
नाखून आपस में घिसने के पीछे का विज्ञान
चाइनीज़ एक्यूप्रेशर में शरीर के कुछ हिस्सों को दबाने या रगड़ने से असर दूसरे हिस्सों पर पड़ता है। इसी तरह, उंगलियों की टिप भी स्कैल्प के साथ जुड़ी हुई है। इसलिए जब आप नाखूनों को रगड़ते हैं, आप जो घर्षण पैदा करते हैं उससे स्कैल्प पर असर पड़ता है। स्कैल्प का ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे बाल झड़ना कम होते हैं और बढ़ना शुरू हो जाते हैं। इस तरह से आप बिना बालों को छुए, नाखून आपस में रगड़कर भी अपने बालों को मसाज दे सकते हैं।
कितनी देर करें
आपको अपने नाखून पूरा दिन घिसते रहने की ज़रूरत नहीं है। एक दिन में 5-10 मिनट के लिए ये क्रिया करना काफी रहता है। वैसे, आपको इस क्रिया को करके देखना ज़रूर चाहिए। हां, जिन लोगों को अपने नाखूनों सें ज्यादा प्यार होता है उन्हें इसका परहेज़ करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके नाखूनों की चमक जा सकती है।
मूल स्रोत - Does the nail rubbing exercise really prevent hair loss?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।