... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
सुंदर चमकदार नाखून हाथों के ब्यूटी को बढ़ाते हैं। अगर आपके नाखून पीले पड़ गए तो ज़रूर आपको दूसरों के सामने हाथ को निकालने में शर्मिंदगी भी महसूस हो रही होगी। अत्यधिक मात्रा में नेल पॉलिश लगाना, डाइबीटिज, किडनी समस्या, धूम्रपान या विटामिन की कमी के कारण भी आपके नाखून पीले हो सकते हैं। लेकिन घबरायें नहीं घर पर ही इसका उपचार किया जा सकता है वह भी आसानी से-
टूथपेस्ट- टूथपेस्ट जब दाँतो साफ कर सकते हैं तो नाखूनों को भी आसानी से कर सकते हैं। बशर्ते कि उसमें 3% हाइड्रोजन पैरॉक्साइड की मात्रा हो, नहीं तो नाखूनों को नुकसान पहुँच सकता है।
नाखूनों पर टूथपेस्ट का परत लगायें और उस पर सूखने तक लगभग पंद्रह मिनट के लिए रख दें। सूख जाने के बाद नरम टूथब्रश या नेलब्रश को भिगाकर गोलाकार चक्र के रूप में घुमाकर धीरे-धीरे साफ कर दें। याद रहे एक-एक करके नाखूनों को साफ करें।
नींबू-नींबू तो हर घर में पाया जाता है। इसका ब्लीचिंग गुण पीलापन हटाने में बहुत मदद करता है। साथ ही इसका एन्टीफंगल और एन्टीबैक्टिरीयल गुण इन्फेक्शन से भी बचाता है।
एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल में एक छोटा चम्मच शहद मिलायें और उसको नाखूनों पर नहीं क्यूटकल पर लगायें। अब नींबू के रस को नाखून पर लगायें और पंद्रह मिनट के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें। ज्यादा देर तक नींबू का रस लगाकर न रखें, इससे नाखून टूट सकते हैं।
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।