हिप्स पर दाने और मुंहासे? दूर करने के 3 तरीके

कहीं आप इस समस्या से परेशान तो नहीं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English

क्या आपके हिप्स पर ऐसे छोटे दाने हो गए हैं जिनमें दर्द या खुजली होती है? इस समस्या को ‘बट एक्ने’ यानी नितंबों पर हुए मुंहासे कहा जाता है। ये पिंपल्स होते हैं, लेकिन आपके चेहरे नहीं नितंबों पर। स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शेफाली त्रासी नेरुलकर आपको बता रही हैं कि इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है।

क्या है ‘हिप्स पर मुंहासे’?

हिप्स पर होने वाले एक्ने यानी मुंहासे हेयर फॉलिकल के सूज जाने से होते हैं। आमतौर पर ये इनग्रोन हेयर (ingrown hair) और फ्रिक्शन के कारण होते हैं। जो लोग लंबे वक्त तक टाइट कपड़े पहने हैं, उन्हें ये समस्या अधिक होती है। (चेहरे के मुंहासों के लिए आज़माएं ये उपाय)

इस समस्या से कैसे करें बचाव?

  • टाइट कपड़ों को देर तक न पहनें, ख़ासतौर से जीन्स और लेगिंग्स।
  • कपड़े पहनने से पहले अपने हिप्स पर टैल्कम पाउडर लगाएं। इससे स्किन ड्राई रहेगी और फ्रिक्शन से बचाव होगा।

अगर आपको पहले ही इस जगह मुंहासे हो गए हैं तो ये करें:

  • एंटीबैक्टीरियल सोप से दिन में दो बार नहाएं।
  • पिंपल्स पर म्यूपाइरोसिन (mupirocin) क्रीम लगाएं। आप फ्यूसिडिक एसिड क्रीम भी लगा सकते हैं।
  • नए मुंहासों को दिन में एक बार एडापैलीन (adapalene) और बैंजॉयल पैरॉक्साइड (benzoyl peroxide) मिलाकर उससे साफ करें।

घरेलु उपचार

  • पिंपल्स शरीर में चाहे कहीं भी हों, इन पर चंदन का पेस्ट लगाने पर ये काफी जल्दी ठीक हो जाते हैं।
  • हल्दी नैचुरल एंटीसेप्टिक होती है इसलिए इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
  • नॉन-इंफेक्टिड पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आपको इस तरह की समस्या बार-बार हो तो बेहतर होगा आप डॉक्टर की सलाह लें। ये डायबिटीज़ जैसी किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source