मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

मेहंदी का रंग गहरा लाल करने के लिए पढ़ें कुछ आसान और क़िफायती नुस्ख़े।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

Read in English

भारत में मेहंदी या हिना लगाना शगुन माना जाता है। तीज-त्यौहारों में महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी का रंग ज़रूर शामिल होता है। दुल्हन के लिए तो मेहंदी के बिना शादी की कल्पना भी मुश्किल है। लेकिन मेंहदी तभी खूबसूरत लगती है जब उसका रंग गहरा चढ़े। मेहंदी का रंग गाढ़ा लाल या फिर भूरा ही अच्छा लगता है। मेहंदी का ये रंग लाने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ सकती है। हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। (इसे भी पढ़ें, सौन्दर्य टिप #39: रूखी हथेलियों को मुलायम बनाने के कुछ आसान उपाय)

मेहंदी को देर तक लगा रहने दें

कोशिश करें कि मेहंदी रात भर यानि 7-8 घंटे के लिए लगी रहे। अगर मुमकिन है तो इसे 12 घंटों तक के लिए लगाएं रखें। ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा उतर कर आता है।

नींबू और चीनी का इस्तेमाल

नींबू और चीनी के इस्तेमाल का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसकी मदद से मेहंदी आपकी हथेली पर तब तक चिपकी रहती है जब तक आप उसे रखना चाहते हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। चीनी और नींबू के रस के घोल में रूई का गोला भिगोएं और फिर उसे हल्के हाथों से मेहंदी पर लगाएं।

हथेलियों पर लें लौंग का धुंआ

चीनी और नींबू का घोल लगाने के बाद एक पैन में कुछ लौंग रखें। फिर ध्यान से अपनी मेहंदी वाली हथेलियां पैन की तरफ कर दें। धुआं मेहंदी पर लगने दें। ध्यान रखें कि हाथ जले न। ऐसा करने से चीनी-नींबू घोल भी सूख जाएगा।

साबुन व पानी से न धोएं

मेहंदी लगाना बड़ा सब्र का काम है। हममें से ज्यादातर लोग 8-10 घंटे तक मेहंदी लगाए रखने में बड़ी मुश्किल का सामना करते हैं। इसलिए जल्दबाज़ी में उसे पानी या साबुन तक से धो लेते हैं। ऐसा करने से आपकी मेंहदी का रंग गहरा नहीं हो पाता और वो बहुत जल्दी निकल जाती है। (इसे भी पढ़ें, घरेलू स्क्रब से चेहरे को निखारें)

मूल स्रोत - 5 tips for darker mehendi or henna

अनुवादक - Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source