... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST
Vaginal wash: This is something every woman must use daily. The vaginal area is sensitive and soap and other harsh chemicals can cause infections or rashes. A vaginal wash thoroughly cleanses the area and prevents urinary tract infections.
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
बढ़ते गर्मी की परेशानी के साथ महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्टस की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। अत्यधिक गर्मी और मॉश्चराइजर के कारण यीस्ट इंफेक्शन आदि होना का खतरा बनता है। शायद आप ये सोच रहे होंगे कि कैसे गर्मी के दिनों में ऐसे रैशेज़ या खुजली के परेशानी को दूर करें! डॉ. सुब्रोतो दास इस परेशानी को दूर करने के कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
• सिथेंटिक अंडरवियर पहनने के जगह पर कॉटन अंडरवियर का व्यवहार करें। अगर आप थॉग्स पहनना पसंद करते हैं तो आपको दूसरा विकल्प ढूंढना पड़ेगा। आप लड़को का शॉर्ट पहन सकती हैं इससे हवा का आवागमन हो पाता है। पढ़े- वैजाइना के बाल शेव करना क्यों नहीं है सुरक्षित, जानिये
• गर्मी के दिनों में कभी भी स्किनी जिन्स या टाइट शॉर्ट पहनने की गलती न करें क्योंकि फ्रिक्शन से त्वचा में खुजली आदि हो सकता है। जब भी आप पैंट पहनें आप कमर के तरफ हाथ डालकर देख लें कि वह आसानी से घुस रहा है कि नहीं।
• गर्मी के फ्रेश महसूस करने के लिए लोग ज्यादा महक वाला साबुन इस्तेमाल करते हैं लेकिन उससे स्किन को नुकसान पहुँच सकता है। सेंसटिव एरिया के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। आप प्राइवेट पार्टस को पोंछ कर बैक्टिरीया फ्री रख सकते हैं।पढ़े- वैजाइना को साफ व स्वच्छ रखने के 10 तरीके
• सेक्स करने के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना न भूलें। इससे न सिर्फ अवांछित गर्भधारण का खतरा कम होता है बल्कि वैजाइना का पीएच लेवल भी कंट्रोल में रहता है और यीस्ट इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है। कभी भी सेक्स करने के बाद सो न जाये तुरन्त प्राइवेट पार्टस को साफ कर लें।
• हां, अपने तौलिये को रोज धोयें क्योंकि इससे भी यीस्ट इंफेक्शन बढ़ने का खतरा बनता है।
• आखिर में ये कह सकते है कि गर्मी के दिनों में नेकेड यानि नग्न सोना सबसे अच्छा ऑप्शन होता है जिससे शरीर अच्छी तरह से सांस ले पाता है।
अगर तब भी आपके वैजाइना से महक निकल रहा है आपको तुरन्त डॉक्टर से पास जाने की ज़रूरत हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock