... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Did you know that replacing the white looking carbohydrates in your food can help you get a pimple and acne free skin? Check this list of carbohydrates that you must completely avoid and the ones you must include in your daily meals – don’t miss slide number 5.
Read this in English.
अब तक तो ग्रीन टी पीने के फायदों के बारे में पढ़ा होगा या सुना होगा लेकिन क्या इस जादुई पेय पदार्थ के इस्तेमाल के बारे में भी जानते हैं? ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल होता है जो आर्टिफिशियल कॉज्मेटिक बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। अनुसंधान से यह पता चला है कि पॉलिफिनॉल न सिर्फ एन्टी-ऑक्सिडेंट का काम करता है बल्कि इसमें एन्टी-मेलानॉजेनिक और एन्टी-रिंकल गुण भी होते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल सौन्दर्य उत्पादक चीजों में एन्टी-एजिंग और स्किन लाइटेंनिंग सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पढ़े- क्या प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीना अच्छा होता है?
रोज़ ग्रीन टी पीना तो अच्छी बात है लेकिन ग्रीन टी फेसियल या स्किन पर इस्तेमाल करके भी इसके जादू को देखा जा सकता है। चलिये जानते है कि ब्यूटी के क्षेत्र में ग्रीन टी का इस्तेमाल कैसे करें-
ग्रीन टी स्टीम- आपके चेहरे के स्किन के लिए स्टीम लेना अच्छा होता है तो क्यों न पानी में ग्रीन टी डालकर उसका भाप लेने से स्किन उसका पॉलिफिनॉल और फ्लेवनाइड सोख लेती है। एक पैन में दो गिलास पानी लें और उसमें तीन बड़े चम्मच ग्रीन टी की पत्ती या 2-3 ग्रीन टी का बैग डालकर उबालें। अब टॉवेल से सिर को ढककर भाप लें और अपने चेहरे पर आए निखार को देखें। पढ़े- वज़न घटाने के लिए एक दिन में कितनी पियें ग्रीन टी?
सनबर्न के लिए ग्रीन टी- ग्रीन टी काढ़ा बनाकर ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद उसमें एक सूती कपड़ेको भिगोकर सनबर्न वाले जगह पर रखें। चेहरे पर ग्रीन टी से भिगा कपड़ा रखने से कूलिंग इफेक्ट होता है।
क्लेंजर के लिए ग्रीन टी- अभी तक आप महंगे क्लेंजर और मुहांसों के लिए क्रीम खरीद रहे थें लेकिन इसको इस्तेमाल करने के बाद आप सब भूल जायेंगे। गर्म पानी में ग्रीन टी का बैग दस सेकेंड के लिए रखें। अब बैग को काटकर जो रिगुलर क्लेंजर हैं उसमें मिलाकर पाँच मिनट तक उससे मसाज़ करके धो लें। ग्रीन टी में जो पॉलिफिनॉल होता है वह स्किन में रक्त का संचालन बेहतर बनाकर मुंहासों का आना कम करता है।
फेस मास्क के लिए ग्रीन टी- 1 छोटा चम्मच शहद और 2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाकर माइक्रोवेव में तीस सेकेंड तक गर्म करें। अब उसमें एक ग्रीन टी बैग को काटकर डालें और चाय की पत्ती मिलाकर 30 सेकेंड तक उबालें। और फिर अच्छी तरह से मिला लें। इस पैक के थोड़ा ठंडा हो के बाद हल्के से मसाज़ करें। अगर थोड़ा चिपचिपा लगे तो गुनगुना गर्म पानी से धोयें। पढ़े- वज़न घटाने का नुस्ख़ा #23: कैलोरीज़ नष्ट करने के लिए ग्रीन टी पीयें
मूल स्रोत: Homemade green tea facials for fighting wrinkles and acne
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।