धनिया के जूस से दूर करें अपने मुंहासे और ब्लैकहेड्स

क्या आपका स्किन ड्राई हो गया है, अपनाये ये घरेलू इलाज़!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English.

त्यौहारों का मौसम हो या शादी का मौसम, हर लड़की अपने लुक को लेकर हमेशा स्ट्रेस में रहती हैं। अपने लुक को और भी ज्यादा इंप्रेसिव बनाने के चक्कर में  तरह-तरह के क़ॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करती हैं और उनके केमिकल साइड इफेक्ट को लेकर परेशानी में पड़ जाती हैं। अगर आपका स्किन ड्राइ हो गया है और साथ में आप मुँहासों और दाग धब्बों से भी परेशान हैं तो किसी कॉज़्मेटिक का सहारा लेने से पहले इस नैचुरल तरीके का इस्तेमाल करें। धनिया सिर्फ आपके खाने में ज़ायका नहीं लाता है बल्कि आपने स्किन का भी ख्याल रखती है। पढ़े-  क्या आप झुर्रियां, मुँहासे, काले धब्बे से परेशान है? ये रहा एक जादुई इलाज़!

ये कैसे काम करता है-

धनिया और हल्दी के जूस का मिश्रण एन्टी-बैक्टिरीयल का काम करता है जो मुँहासों पर असरदार रूप से काम करता है। इसके अलावा धनिया में जो 86.3% नमी रहती है वह स्किन को हाइड्रेट रखकर ड्राई पैचेस को दूर करने में मदद करती है। धनिया और हल्दी में एन्टी-ऑक्सिडेंट और विटामिन्स होने के कारण यह स्किन को साफ रखकर ग्लो लाने में पूरी तरह से सहायता करते हैं।

इस जूस को बनाने के लिए क्या चाहिए

• 2 बड़े चम्मच धनिया

• हल्दी पाउडर

• 1 गिलास पानी

विधि

• पानी में दो छोटा चम्मच धनिया डालकर रंग बदलने तक उबालें। उसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए रख दें और छान लें।

• फिर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर लिक्विड बना लें। लेकिन इसमें इतना हल्दी न डालें कि चेहरे का रंग पीला हो जाये।

कैसे करें इस्तेमाल

• इस लिक्विड को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर रात भर यूं ही छोड़ दें।

• अगले दिन सुबह चेहरे को पानी से धो लें।

• तीन-चार दिनों तक इसको लगाने के बाद आपके ड्राई स्किन में अलग ही निखार आ जायेगा।

• यहाँ तक कि आपके स्किन पर मुँहासे और ब्लैकहेड्स का आना भी कम हो जाएगा।

मूल स्रोत: Use coriander juice to fight acne, blackheads and dry skin

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source