इस स्पेशल गाजर फेसपैक से झुर्रियों को कहें अलविदा

क्या बढ़ते उम्र के लक्षणों को देखकर शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English.

मार्केट में तो एन्टी एजिंग क्रीम और लोशन सैकड़ों मिल जायेंगे लेकिन उनमें पीछे क्यों कर रहे हैं अपना बैग खाली, जब आपके फ्रिज में ही है इसका इलाज। ऐसे बहुत से नैचुरल चीजें हैं जिनके एन्टीऑक्सिडेंट गुण स्किन ले लचीलेपन को वापस लौटाकर बढ़ते उम्र के लक्षणों को आने से रोकती है। गाजर एक ऐसा नैचुरल चीज है जो त्वचा के कौमार्य को लौटाने में मदद करती है। पढ़े- इन 5 होम-मेड शहद के पैक से अपने बालों और त्वचा में लायें निखार

गाजर कैसे काम करती है?

• गाजर में जो विटामिन सी होता है वह स्किन को रिपेर करके झुर्रियों का आना कम करती है

• गाजर विटामिन ए के प्रमुख स्रोतों में एक है जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को कोमल बनाती है

• ये त्वचा के नमी को बनाये रखती है

• यह स्किन डेड सेल्स को निकालती है

इस फेस पैक को लगायें और यौवनभरी मादकता अपनी त्वचा में लायें

• दो गाजर को उबालकर मुलायम बनाकर मैश कर लें

• उसमें एक छोटा चम्मच बादाम तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें

• इस पैक को फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें

• अब इस पैक को अपने आंखो के चारो ओर, गाल और ठोढ़ी पर लगायें

• आधा घंटा रखने के बाद इस पैक को गुनगुना गर्म पानी से धो लें

• चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस पैक को हफ़्ते में तीन बार इस्तेमाल करें (पढ़े-  नैचुरल स्किन ग्लो के लिए खाएं ये 5 तरह के आहार)

मूल स्रोत-Bid adieu to wrinkles and fine lines with this quick face pack

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source