
... Read More
Written By: Kriti Saraswat | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
If you have dandruff, use this tulsi paste. Take few tulsi leaves, paste them and mix it in amla powder. You can add some water if the paste is too dry. Apply it to your scalp, leave it for 30 minutes before you wash it with a mild shampoo. Use it twice a week for best results.
क्या बालों की रूसी आपको अक्सर शर्मिंदा करती है? इस समस्या का रामबाण इलाज आप ही के घर में छिपा है। इसे भगाने के लिए आंवले का तेल बड़ा ही फ़ायदेमंद है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में है जो आपके बालों को मज़बूती देने के साथ काले और घने भी बनाता है। साथ ही रूसी, बालों का झड़ना, सफ़ेदी, आदि को भी कम करता है।
यह रही इसकी विधि:
बाजार से आंवले का तेल खरीद लें।
याद रखें बोतल के पीछे की पट्टी को पढ़ना। जिसमें सबसे ज़्यादा मात्रा में आंवला हो, वही तेल लें।
अब तुलसी के 10 पत्ते इस तेल में पीसकर डालें।
इस पैक को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें।
करीबन एक घंटे तक इसे लगाए रखें।
फ़िर बालों को शिकाकाईसे धोलें।
रूसी को दूर रखने के लिए इस पैक का इस्तेमाल हर हफ्ते एक बार करें। देखना रूसी कैसे दुम दबाकर भागती है!
चित्र स्रोत – Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।