डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 मिनट फार्मूला

क्या आप अपने डार्क सर्कल्स को नहीं मिटा रही है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English.

डार्क सर्कल्स आपके चाँद से चेहरे पर धब्बे जैसे लगते हैं। ये प्रॉबल्म आजकल के अधिकतर लड़कियों या महिलाओं को है। स्टडी लोड हो या वर्क लोड इन सब कारणों से डार्क सर्कल्स बनते हैं। और इसके कारण तरह-तरह के कॉस्मैटिक्स लगाकर आप किसी भी पार्टी में या फेस्टिवल में जाने से पहले इसको छिपाने की पूरी कोशिश करती हैं। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार लेनी चाहिए, जैसे ताजे फल और सब्जियाँ आदि। इस काम में एक घरेलू उपचार बहुत काम करता है वह है आलू। पढ़े-  पुरूषों के लिए डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

ये कैसे काम करता है?

आलू नैचुरल ब्लीचिंग एजेन्ट जैसा काम करता है। जो स्किन टोन को लाइट करके डार्क सर्कल्स को रिमूव करने में मदद करता है। हाँ, इस घरेलू नुस्ख़े का इस्तेमाल नियमित रूप से करने पर ही जल्दी असर करेगा।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल दो तरह से कर सकते हैं-

आलू के टुकड़ों से- आलू को अच्छी तरह से धो लें। फिर उसको छिलका सहित आधा काट लें। छिलकों में बहुत तरह से पौष्टिकाएं रहती है जो छुड़ाने पर निकल जाती हैं इसलिए उनके अलग न करें। अब एक आधे हिस्से से स्लाइस निकाल लें। उनको फ्रिज में 20 मिनट के लिए रख दें। उसके बाद उनको निकालकर पाँच मिनट तक अपने आँखों पर रखें। ये प्रक्रिया नियमित रूप से आप दस दिनों तक करें फिर अपने चेहरे पर आये फर्क को देखें।

आलू का जूस- अगर आपके घर में फ्रिज नहीं है या खराब हो गया है तो भी आप इस काम को कर सकते हैं। आप एक छोटे से आलू को ग्रेट कर लें और उसमें से रस को निकाल लें। उस रस को आप अपने आँखों के चारो तरफ रूई के गोलों से अच्छी तरह से लगा लें और सूखने के बाद पानी से धो लें। जब तक आपको डार्क सर्कल्स में फर्क न नजर आए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते रहें।

नोट- अगर आप बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं कि आलू के रस में शहद और ऑलिव ऑयल मिला सकते हैं इससे रक्त का संचार अच्छी तरह से होने के कारण स्किन टाइट होता है और शहद स्किन मॉश्चराइज़ करने का भी काम करता है।

मूल स्रोत-   5 minute remedy for dark circles

अनुवादक: Mousumi Dutta 

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source