Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अलग-अलग टाइप की स्किन वालों के लिए 9 ब्यूटी टिप्स

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आपको भूलकर भी इस तरह के उपाय ट्राई नहीं करने चाहिए!

अलग-अलग टाइप की स्किन वालों के लिए 9 ब्यूटी टिप्स

Written by Editorial Team |Updated : December 6, 2017 5:56 PM IST

अगर आप अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए कोई भी घरेलू या नैचुरल उपाय आंख बंद करके इस्तेमाल करती हैं, तो आपको बता दें कि इससे आपको फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। मुंबई स्थित नानावती सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रैना निखिल नाहरआपको बता रही हैं कि आपको किन-किन स्किन टाइप वालों को किन-किन चीजों को उपचार के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

1) दही

इससे मुंहासों से राहत मिलती है और स्किन पर ग्लो आता है। लेकिन यह ऑयली स्किन वालों के लिए बेहतर काम करती है। ड्राई स्किन वालों को इससे बचना चाहिए। ऐसे लोग इसमें शहद मिलाकर लगाएं।

Also Read

More News

2) बेसन

इसका इस्तेमाल ड्राई स्किन और ऑयली स्किन से निपटने के लिए किया जाता है। लेकिन इसे यूज करते समय इन बातों का ध्यान रखें। क्रीम और शहद मिलाकर ड्राई स्किन को मोश्चोराइज करने के लिए करें। गुलाब जल मिलाकर ऑयली स्किन में सीबम कंट्रोल करने के लिए करें। हल्दी और दही मिलाकर मुंहासों को रोकने के लिए करें।

3) बादाम का तेल

यह ड्राई और फ्लैकी स्किन के लिए बेहतर है। ऑयली स्किन वाले इससे बचें। इसे आमतौर पर मॉइस्चराइज़र के रूप में उपयोग किया जाता है। अवोकेडो के साथ इसका इस्तेमाल त्वचा में चमक लाने के लिए किया जाता है।

4) टी ट्री ऑयल

इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो छिद्रों को ओपन करते हैं। सेंसटिव और एक्जिमा वाली स्किन टाइप के लोगों को इससे बचना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें जलन हो सकती है।

5) नींबू का रस

सेंसटिव स्किन वालों को इससे बचना चाहिए। इसे मुहासों से राहत पाने के लिए यूज किया जा सकता है। ड्राई स्किन वाले भी इससे बचें। इसका उपयोग केवल रात में ही किया जाना चाहिए।

6) गुलाब जल

इससे ऑयली स्किन में टोन आता है और ड्राई और सेंसटिव स्किन पर सूथेस कूल इफेक्ट पड़ता है। नॉर्मल स्किन को साफ और स्वच्छ करता है। इससे मुंहासे और एक्जिमा से राहत मिलती है।

7) सी साल्ट

सेंसटिव, एक्जिमा और इरिटेड स्किन वालों को इससे बचना चाहिए। इसके अलावा अगर त्वचा पर कट या चोट का निशान है, तो इसके इस्तेमाल से बचें।

8) सेब का सिरका

यह पतला होना चाहिए और यह सेंसटिव और रोसैसा स्किन के लिए जलन का कारण बन सकता है। ड्राई स्किन वालों को इससे बचना चाहिए।

9) एलोवेरा

यह एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल सभी तरह की स्किन वाले लोग कर सकते हैं। अगर सही चीज के साथ मिलाकर यूज करें, तो इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More