... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : April 18, 2018 9:09 AM IST
गर्मी के बाद महिलाएं तीज का उत्सव मनाकर वर्षा ऋतु का स्वागत करती हैं, यह त्यौहार राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में काफी धूम-धाम से मनाया जाया जाता है। इस त्यौहार में विवाहित महिलाऐं उपवास रखकर अपने पति के चिरआयू तथा समृद्धि की कामना करती है। इस त्यौहार में महिलाएं, मेंहदी, चूड़ियां, बिंदी तथा सुन्दर कपड़े पहनकर सजती सँवरती हैं तथा सौंदर्य इस त्यौहार का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है।
आपको यह जानकर खुशी होगी कि ब्यूटी पार्लर बिना गए आप इस त्यौहार में कुछ नैचुरल आयुर्वेदिक प्रसाधनों का प्रयोग करके अपने सौंदर्य में चार चांद लगा सकते हैं-
प्राचीन समय में शारीरिक सौंदर्य के लिए घरेलू उबटन का प्रयोग किया जाता था। उबटन मुख्यतः चोकर, बेसन, दही, मलाई तथा हल्दी के मिश्रण से बनाया जाता था। इन सबको पीसकर मिश्रण को नहाने से पहले शरीर पर लगाया जाता था। इसे नहाने के समय ताजे पानी से धोया जाता था जिससे शरीर के डेड सेल्स निकल जाते हैं। जिससे शारीरिक त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाती है। सबसे पहले शरीर की तिल के तेल से मालिश की जाती थी तथा उसके बाद उबटन लगाया जाता था जिसे आधे धंटे के अन्तराल के बाद नहाकर धो डाला जाता था। इस उबटन में विद्यामन विभिन्न तत्वों को रगड़ने तथा धोने से त्वचा की मृतक कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती थी तथा त्वचा में कोमलता तथा निर्मलता का निखार आ जाता था। पढ़े- इन 8 तरीकों से बेसन बालों और त्वचा में लाता है निखार
शहनाज़ हुसैन का कहना है कि तीज के त्यौहार में आप आज के समय में भी प्राकृतिक घरेलू आयुर्वेदिक पदार्थो का सहारा लेकर उबटन तैयार कर अपने सौंदर्य को चमका सकती है।अपने चेहरे को सुन्दरता के लिए आप घर बैठे सौंदर्य प्रसाधन बना सकती है।
उबटन बनाने की विधि-
आप दो चम्मच चोकर में एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद तथा गुलाब जल मिश्रित कर लीजिए। इसमें आप सूखे पुदीने की पत्तियों का पावडर मिला लीजिए। (इसके चेहरे पर लगाने से चेहरे में प्राकृतिक आभा तथा चमक दमक आ जाएगी) इन सब तत्वों को मिश्रित कर के पेस्ट बना लीजिए तथा आंखों तथा होठों को छोड़कर बाकी पूरे चेहरे पर लगा लीजिए। इसे चेहरे पर 30 मिनट तथा लगा रहने दीजिए तथा बाद में स्वच्छ पानी से धो डालिए।
तीज के त्यौहार में बालों की सुन्दरता के लिए शुद्ध नारियल तेल को गर्म करके इसे बालों तथा सिर की स्कैल्प पर लगा लीजिए इसके बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर गर्म पानी को निचोड़ दीजिए तथा उस तोलियें को पगड़ी की तरह 5 मिनट तक सिर पर लपेट लीजिए। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराइए। इस प्रक्रिया से बालों तथा स्कैल्प में तेल को थामें रखने में मदद मिलती है। इस तरह तेल को एक घंटा तक बालों में लगाने के बाद बालों को साफ पानी से धो डालिए।
आंखों के लिए गुलाब जल-
निर्जिव तथा थकी आंखों के लिए काटनवुल पैड को गुलाब जल में भीगो दीजिए तथा इसे आंखें बंद करके आई पैड की तरह प्रयोग करके 10 मिनट तक नीचे लेटकर आराम कीजिए। इससे आंखों की थकान मिटती है तथा आंखों में प्राकृतिक चमक आ जाती है। गुलाब की सुगन्ध का मस्तिष्क पर शन्तिवर्धक प्रभाव पड़ता है।
तीज में महिलाऐं दुल्हन की तरह सजती, संवरती है इस त्यौहार में महिलाएं मेहन्दी पारम्पारिक पहनावें, गहने तथा सौन्दर्य प्रसाधनों का उपयोग करती है। तीज जैसे त्यौहारों को चकाचैंध रोशनी में मनाया जाता है तथा इसके सौन्दर्य के लिए आपको चमकीले रंगों की इत्यादि जरूरत होती है अन्यथा आप कांतिहीन दिखेंगी।
• सबसे पहले त्वचा को साफ करके इस पर तरल मॉश्चराइज़र लगाइए। तैलीय त्वचाके लिए अस्ट्रिन्जट लोपन का उपयोग कीजिए। कुछ मिनटों के बाद त्वचा के दाग धब्बों को कंसीलर से कवर करके अप्लाई कीजिए।
• फांउडेंशनका उचित चुनाव करते समय अगर आपकी त्वचा काफी साफ है तो हल्दी गुलाबी टोन वाले मटमैले रंगों का चयन करें। पढ़े- दुल्हन के लिए मेक-अप टिप्स
• यदि आपकी त्वचा का रंग साफ है लेकिन पीला पड़ गया है तो गुलाबी टोन को छोड़कर मटमैले या बिस्किट रंग का चयन करें। सांवले रंग वाली महिलाओं के लिए भूरे मटमैले फाउंडेशन से बेहतर सौंदर्य प्राप्त कर सकती है। तीज जैसे विशेष त्यौहार के लिए आप गोल्ड फांउडेशन का चयन भी कर सकती है। इसे चेहरे पर लगाकर गीले स्पंज से ब्लेन्ड कीजिए। गालों को ब्लशर से चिन्हांकित कीजिए। चीक्वोन पर लगाकर अहिस्ता से ऊपर तथा नीचे की तरफ घुमाऐं। इसके बाद चीक्कोन पर हल्के रंग हाइलाइटर लगाकर अच्छे तरीके से ब्लेड करें।
• रात्रि के समय ब्लशर रंगों का होठों के रंगों से मेल जरूरी नहीं हैं लेकिन टोन का रंग सामान्य एक जैसा होना चाहिए।
• यदि आपने नांरगी लिपिस्टक लगाई है तो गुलाबी ब्लश से दूर रहिए।
• आंखों की सुन्दरता के लिए आंखों की ऊपरी पलक पर हल्के भूरे प्रतिबिम्ब को लगाइए। क्रीम में गहराई के लिए गहरे भूरे आई शैडों का प्रयोग करें। आंखों को गहरे आई पेंसिल से सीमांकित करें। स्मज प्रभाव के लिए आंखों की ऊपरी परत पर गहरी आई शैडो भी अच्छा प्रभाव देती है।
• तीज के त्यौहार में ब्रान्ज शैडो को ऊपरी परत पर आईलाईनर को लाईन करने के लिए आप गोल्ड सिल्वर तथा ब्रान्ज शैडो का प्रयोग कर सकती है। सामान्य भारतीय रंग के लिए आप लिपस्टिक में मूंगियां, लाल, गहरे लाल रंग की शेड की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती है। गहरा गुलाबी रंग भी काफी जंच सकता है। ज्यादातर त्वचा के रंगों में नारंगी शेड भी काफी सराही जाती है।
• किसी भी भारतीय त्यौहार में बिन्दी सौंदर्य का अभिन्न अंग मानी जाती है। अपनी पोशाक से मिलती जुलती चमकती बिन्दी का जरूर प्रयोग करें। चमकीले रत्नों से जड़ित तथा चमकीले रंगेों से सुसज्जित बिन्दी काफी आर्कषक दिखती है। पढ़े- सिंदूर स्वास्थ्य और सौन्दर्य के लिए क्यों होता है हानिकारक?
लेखिका शहनाज हुसैन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है।
मूल स्रोत- शहनाज हुसैन
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।