... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
गर्मी के दिनों में पसीने के बदबू को कम करने के लिए लोग डिओडरेंट का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा करते हैं। लेकिन खुशबू फैलाने वाले डिओडरेंट में जो केमिकल होता है वह त्वचा के लिए कितना नुकसानदेह होता है, क्या आपको पता है! इनके इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज़ या दाग बन सकते हैं। इन सबसे बचने के लिए अगर आप घर पर नैचरल डिओडरेंट बनाना चाहते हैं तो टी ट्री असेन्शियल ऑयल इसका अच्छा विकल्प बन सकता है।
यह तेल आपको फ्रेश तो रखता ही है साथ ही इसका एन्टीसेप्टिक और एन्टी बैक्टीरियल गुण दुर्गन्ध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। पढ़े- पसीने की बदबू से कैसे राहत पायें
विधि
• दो बड़े चम्मच पानी में दो बूंद टी ट्री असेन्शियल ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• आप इस सोल्युशन को स्प्रे के बोतल में भी रख सकते हैं। सिर्फ इस्तेमाल करने के पहले अच्छी तरह से हिला लें।
• इस सोल्युशन को अंडरआर्म और गर्दन के नीचे स्प्रे या मसाज़ करें।
मूल स्रोत- Try this home-made deodorant this summer
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।