ईद की मेहंदी कहीं पहुंचा न दे नुकसान, जानिये कैसे करें बचाव

मेंहदी के साइड-इफेक्ट्स कैसे बच सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

Read this in English

ईद पर महिलाएं मेहंदी ज़रूर लगाती हैं। दोनों हाथों पर रचने वाली लाल-भूरी रंग की मेहंदी देखने में जितनी ख़ूबसूरत होती है, आपको उतना ही नुकसान भी पहुंचा सकती है। दरअसल, बाज़ार में मिलने वाली मेहंदी में कई तरह के केमिकल्स मिले होते हैं जो आपको कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए उसमें कभी-कभी पीपीडी यानी पैरा फेनाइलेनेंडियामान (Para-phenylenediamine) मिलाया जाता है जिससे कि त्वचा पर एलर्जी हो सकती है।वहीं अगर मेहंदी गलती से आंखों पर लग जाए तो आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। इन वजहों से आप ईद पर मेहंदी लगाना छोड़ें नहीं बल्कि कुछ बातों का ख़्याल करके मेंहदी लगाएं। (इसे भी पढ़ें, मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स)

मेहंदी के साइड इफेक्ट्स से बचाएं ये टिप्स

  • हाथों में मेहंदी लगाने से पहले आप पैच टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ी मेहंदी को हलेथी के एक हिस्से में लगाएं और देखें कि कोई परेशानी तो नहीं हो रही।

  • अगर मेंहदी लगाने के बाद आपको अपनी त्वचा पर जलन, रैशिज़ या लालिमा आदि दिख रहे हैं तो फौरन मेहंदी धो लें और एंटी एलर्जी दवाएं लें।

  • अगर त्वचा में मेंहदी लगाने से समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। घर पर इलाज करने की कोशिश न करें।

  • अगर आप बालों में मेहंदी लगा रहे हैं तो मेहंदी से पहले जड़ों में तेल लगाने से उसके साइड इफेक्ट्स से बच सकते हैं।

  • कोशिश करें कि हर्बल मेहंदी का इस्तेमाल करें।

अब जब ईद या किसी और ख़ास मौके पर आप अपने हाथ और बालों पर मेहंदी लगाएं तो इन बातों का ख्याल ज़रूर रखें। ताकि मेंहदी आपको सिर्फ फायदे पहुंचा सके, नुकसान नहीं! (इसे भी पढ़ें, ईद की चांद रात में घर पर चमक जाएं आप भी!)

मूल स्रोत - 5 side-effects of mehndi (henna) you should be aware of!

अनुवादक - Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source