त्रिफला से बालों का झड़ना कम करें

क्या आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

आजकल बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है। लोग इससे निजात पाने के लिए कई तरह के शैंपू और दवाईयों का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन रिजल्ट न के बराबर होता है। अगर आप इन ट्रिकों के जगह पर आयुर्वेदिक उपचार का सहारा लें और   बालों का झड़ना  कम करें।  अगर आप अपने रेशम जैसे बालों की ब्यूटी को यूं ही बनायें रखना चाहते हैं तो त्रिफला पैक का इस्तेमाल करना आज से ही शुरू करें। त्रिफला बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बालों का झड़ना कम करता है।  पढ़े- आँवला हेयर पैक के इस्तेमाल से पायें रूसी से छुटकारा

त्रिफला क्या है?

इस आयुर्वेदिक हर्ब में तीन हर्ब्स होते है- आंवला, हरड़  और बहेड़ा। जब इन तीन चीजों को मिलाया जाता है तब त्रिफला बनता है। इसमें विटामिन सी, एन्टीऑक्सिडेंट्स और एन्टीफंगल गुण होते हैं। त्रिफला पैक रूसी की समस्या से भी राहत दिलाता है। पढ़े- रीठे की मदद से बालों का झड़ना रोकें

लेकिन चिंता न करें, आपको इसको बनाने की ज़रूरत नहीं है। किसी भी हर्बल स्टोर में यह आसानी से मिल जायेगा। चलिये अब बताते हैं कि बालों का झड़ना कम करने के लिए इस पैक को कैसे बनायेंगे-

विधि-

• एक पैन में दो कप पानी लें और उसमें एक बड़ा चम्मच त्रिफला पावडर डालें।

• पानी की मात्रा आधी हो जाने तक इसको उबालें।

• ठंडा हो जाने के बाद स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें।

• तीस मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। हफ़्ते में तीन बार इस पैक को लगाने से बालों का झड़ना जल्दी कम होगा।

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source