
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST

Read this in English.
क्या आप काले होंठों के कारण शर्मिंदा महसूस करते हैं और उनको लिपस्टिक से छुपाने की कोशिश करते हैं? इस समय आपको एक ऐसे प्राकृतिक उपाय की ज़रूरत है जो होंठों के रंग को हल्का करने में आपकी मदद करेगा। होंठों के काले होने के कई कारण हैं, जैसे, ध्रुमपान, होंठों को बार-बार चाटना, या होंठों का सूख जाना, आदि। लेकिन इस समस्या का समाधान करने में चुकंदर आपकी ज़रूर मदद करेगा। इसकी सहायता से आप अपने गुलाबी होंठों का सौन्दर्य फिर से वापस पा सकेंगे।
इस पेस्ट को बनाने के लिए चुकंदर को बारीक घिस लें और उसमें मलाई की कुछ बूंदें डालें। चुकंदर होंठों के गुलाबी रंग को वापस लाने में मदद करेगा और क्रीम नम (मॉश्चराइज़) रखने में। सावधानी से पेस्ट को होंठों पर लगायें और 15-20 मिनटों तक सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें और होंठों पर आए अंतर को देखें। इसके अलावा, ध्रुमपान न करें और होंठों को न चाटें।
चित्र स्रोत: Getty Images
इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स: