
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
बिना कॉज़्मेटिक ब्लशर का सहारा लिये आप नैचरल तरीके से भी अपने गालों को निखार सकती हैं। बीटरूट का एन्टीऑक्सिडेंट गुण बढ़ते उम्र की निशानियों को आने से रोकता है और चेहरे पर एक अलग ही गुलाबीपन लाता है।
बीटरूट को जब केअलीन पावडर (kaolin powder or China clay) के साथ मिलाया जाता है तब इसके इस्तेमाल से त्वचा पर मुलायमपन और ताजगी आ जाती है। सफेद किस्म का जो केअलीन पावडर का अतिरिक्त सीबम (sebum) को कंट्रोल करता है और यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी बहुत सुरक्षित होता है। आपको यह पावडर लोकल केमिस्ट के यहाँ आसानी से मिल जाएगा।
विधि-
• दो मध्यम आकार के बीटरूट को उबाल लें और तब तक मैश करें जब तक कि पेस्ट बन जायें।
• पेस्ट में 2-3 छोटे चम्मच केअलीन पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब उस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
• सूखने के बीस मिनट बाद पानी से धो लें।
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।