... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
आजकल के धूल और प्रदूषण के दुष्प्रभाव से त्वचा भी नहीं बच पाया है। क्योंकि त्वचा के ऊपर इन सबका जो परत जम जाता है उससे चेहरे की रंगत खो जाती है। लेकिन ऐसा कोई भी जादुई पदार्थ नहीं है जो आपके सांवले रंग को निखारकर गोरा बना देगा। हाँ, आपके चेहरे के दाग-धब्बे, टैन, कालिमा को कम करके गोरा निखार लाने में कुछ हद तक सहायता ज़रूर कर सकता है। आपके किचन में इसका उपाय मौजुद है, आपको पार्लर जाकर रूपया और समय बरबाद करने की ज़रूरत नहीं है। ऐसा ही एक पैक है- दूध, बेसन और हल्दी का पैक।
हल्दी में जो करक्यूमिन नाम का यौगिक होता है वह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके त्वचा के ऊपर एक सुरक्षा कवच जैसा बना देता है और दूधस्किन टोन को निखारता है। बेसन त्वचा के मृत कोशिकाओं (dead cells) को निकालकर त्वचा में जवाँ निखार लाता है। इस पैक को कैसे बनायेंगे-
• एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसमें एक बड़ा चम्मच हल्दी और बेसन ले लें।
• सब सामग्रियों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
• इस पेस्ट को अपने आँख के नीचे और ऊपर के भाग को छोड़कर पूरे चेहरे पर उंगली से लगा लें।
• बाकी बचे पैक को आप अपने कोहनी, घुटनों या गर्दन पर भी लगा सकते हैं।
• सूखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
इस पैक का इस्तेमाल आप पंद्रह दिन में एक बार या हफ़्ते में एक बार ज़रूर करें। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि टैनिंग से बचने के लिए घर से बाहर निकलने के पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
मूल स्रोत- Get a shade fairer with doodh-besan-haldi pack
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।