... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English.
निखरे और बेदाग चेहरे का सपना हर लड़की देखती है। लेकिन रोजमर्रा के जीवन की दौड़-धूप में त्वचा बेजान हो जाती है। प्रदूषण कहे या दिन भर की थकान, फेस का ग्लो ही कहीं खो जाता है। बाजार में तो ऐसे बहुत सारे क्रीम मिल जायेंगे जो हफ़्तों में गोरी निखरी त्वचा वापस दिलाने का दावा करती हैं। लेकिन उनमें जो केमिकल होते हैं वे स्किन के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। अगर इसके साइड-इफेक्ट से बचना चाहते हैं तो अपने किचन में ही नजर दौड़ाये जो आपकी खोई हुई त्वचा की निखार को लौटा सकते हैं, जिनसे आप मिनटों में घर पर ब्लीच कर पायेंगे। जानना चाहते हैं कि वह जादुई चीज कौन सी है?
खीरा एक ऐसा नैचुरल प्रोडक्ट होता है जो स्किन कलर को लाइट करने का काम करता है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर किस्म के त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह त्वचा के कोलेजन को खोने नहीं देता है और स्किन को हमेशा फ्रेश रखता है। इसके अलावा यह एस्ट्रिजेंट का काम करता है जो स्किन को टोन-अप, रिफ्रेश और कूल रखता है।
कैसे करेंगे इसका इस्तेमाल
खीरा को स्लाइस में काट लें और स्किन के टैन वाले जगह पर लगायें और कुछ मिनटों के बाद निकाल लें। उसके बाद गुनगुने गर्म पानी से फेस को धो लें। यह काम दिन में दो बार करें।
विधि 1:
• पैक के लिए एक छोटा चम्मच खीरा के रस में समान मात्रा में नींबू का रस मिलायें।
• फेस में इसको लगाकर 15-20 मिनट तक यूं ही रखें।
• उसके बाद पानी से धो लें।
• दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करें।
विधि 2:
• एक खीरा को ग्रेट कर लें और उसमें तीन बड़े चम्मच शहद मिलाकर मास्क बना लें।
• मास्क को गर्दन और चेहरे पर लगायें।
• बीस मिनट तक रखने के बाद पानी से धो लें।
• इस मास्क से दाग-धब्बे भी दूर हो जायेंगे और स्किन में ग्लो आ जाएगा।
अब शायद आप ब्यूटी पार्लर जाकर समय बरबाद करना नहीं चाहेंगे, हैं न!
मूल स्रोत- Ditch the bleach, use this natural ingredient to lighten your skin at home!
अनुवादक : Mousumi Dutta
चित्र स्रोत : Shutterstock images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।