Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
प्रदूषण भरे वातावरण के कारण आपकी त्वचा अपनी रौनक खो देती है। इसके लिए साधारणतः स्क्रबर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। स्क्रबर के इस्तेमाल से त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं और आपके चेहरे की खोई हुई रौनकता फिर से वापस लौट आती हैं। आपको एक ऐसे स्क्रबर के बारे में बताया जा रहा है जो आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और यह पूरी तरह प्राकृतिक है। इस स्क्रबर के इस्तेमाल के बाद आप बाज़ार से स्क्रबर खरीदना छोड़ ही देंगे।
घरेलु स्क्रबर बनाने की विधि:
ज़रूरत के अनुसार बादाम लें और उसको पीसकर एक कटोरी में रख दें। फिर उसमें एक छोटा चम्मच दही, बेसन, नींबू का रस डालकर पेस्ट बना लें। स्क्रबर को और भी प्रभावकारी बनाने के लिए धूप में सूखाकर पीसा हुआ नारंगी के छिलके का पावडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बनाये हुए पेस्ट में एक छोटा चम्मच नारंगी के छिलके का पावडर भी डाल सकते हैं।
घरेलु स्क्रबर लगाने की विधि:
इस स्क्रबर को गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर पाँच-छह मिनट तक धीरे-धीरे रगड़े। उसके बाद रूई के गोले को गुनगुने गर्म पानी में भिगोकर धीरे-धीरे गोलाकार घुमाते हुए चेहरे को साफ कर लें। थकी हुई त्वचा को ताजगी प्रदान करने के लिए फ्रीज में रखे हुए गुलाब जल में रूई के गोले को भिगोकर चेहरे पर अच्छी तरह से लगा दें। इस स्क्रबर का इस्तेमाल रोज करने से आपके ताजगी और रौनक भरे चेहरे को देख कर सभी आश्चर्य में पड़ जायेंगे।
चित्र स्रोत: Getty Images