Nushrat Bharucha: नुसरत भरूचा ने कहा 'मेकअप नहीं बल्कि ये 4 चीजें रखती हैं मेरी स्किन को हेल्दी और ग्‍लोइंग'

आज नुसरत भरूचा के जन्मदिन (Nushrat Bharucha Birthday) के मौके पर हम आपको उनका ब्यूटी ​सीक्रेट बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं नुसरत की ग्लोइंग स्किन का राज (Secret of Nushrat Bharucha beauty)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 17, 2021 1:18 PM IST

नुसरत भरूचा उन एक्‍ट्रेस में से हैं जिन्‍होंने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई है। फिर 'प्‍यार का पंचनामा' (Pyar Ka Punchnama) से लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्‍ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha )के आज सोशल मीडिया पर करोड़ों फैन्‍स हैं। फिलहाल नुसरत कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रही हैं और उनकी कई फिल्‍में भी रिलीज होने वाली हैं। नुसरत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपनी नेचुरल ब्‍यूटी के लिए भी जानी जाती हैं। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर नुसरत काफी एक्टिव रहती हैं और फैशन के साथ-साथ अपनी ब्‍यूटी और फिटनेस टिप्‍स भी शेयर करती रहती हैं। सॉफ्ट और ग्‍लोइंग स्किन नुसरत की खुबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है साथ ही उन्‍हें कॉन्‍फीडेंट भी फील कराती है। आज 17 मई को नुसरत के जन्‍मदिन (Nushrat Bharucha Birthday) के मौके पर क्‍या आप जानना चाहते हैं नुसरत भरूचा की ब्‍यूटी का सीक्रेट (Nushrat Bharucha Beauty Secret in hindi) क्‍या है? तो आइए जानते हैं-

कैमिकल नहीं बल्कि नेचुरल चीजें यूज करें

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन नुसरत भरूचा की तरह ग्‍लो करें और हेल्‍दी दिखे तो कैमिकल नहीं बल्कि नेचुरल प्रॉडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करें। जैसे कि आप डे और नाइट क्रीम की जगह चेहरे पर दही या मलाई से हल्‍की मसाज कर सकते हैं। इससे न ही चेहरे पर कोई साइड इफेक्‍ट होता है और न ही आप एंटी ए‍जिंग के शिकार होते हैं। इसलिए सबसे पहले तो आप कैमिकलयुक्‍त चीजों का प्रयोग करना बंद करें।

खुद को हाइड्रेट रखें

अगर आप ये लगता है कि सिर्फ चेहरे पर क्रीम, फेशियल और मसाज आदि कराने से ही चेहरा ग्‍लो करता है तो आप गलत हैं। ग्‍लोइंग स्किन के लिए जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। जब आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो बॉडी से सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से नहीं बल्कि हल्‍के गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर करें।

नुसरत भरूचा लेती हैं हेल्‍दी डाइट

नुसरत भरूचा अपने कई इंटरव्‍यू में कह चुकी हैं कि वो हेल्‍दी डाइट को बहुत सीरियली फॉलो करती हैं। नुसरत अपने नाश्‍ते में फ्रूट जूस और चिया स्‍मूदी लेना कभी नहीं भूलती हैं। इससे उन्‍हें दिनभर एनर्जी मिलने के साथ ही चेहरे पर निखार भी मिलता है। दरअसल आप जब हेल्‍दी डाइट लेते हैं तो आपका गट एकदम साफ रहता है जिसका रिफ्लेक्‍शन आपके चेहरे पर दिखता है।

जरूरी है एक्‍सरसाइज और योगा करना

एक्‍ट्रेस कई बार अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट कर अपने फैन्‍स को मोटिवेट करने के लिए कह चुकी हैं कि उनका कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता जब वो एक्‍सरसाइज और योगान करती हों। इससे उनका फैट को लूज होता ही है साथ ही फेस पर भी नेचुरल शाइन आती है। नुसरत भरूचा हफ्ते में सिर्फ 1 बार चीट मील लेती हैं। हम सभी जानते हैं कि फिट रहने और बीमारियों से दूर रहने के लिए एक्‍सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source