Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this in English
अनुवादक: Anoop SIngh
मैं एक 26 साल की महिला हूँ। मैं ऑफिस जाने के लिए घर से निकलते समय एसपीएफ 50 वाला सनस्क्रीन लगाती हूँ लेकिन इसे रोजाना लगाने के बाद भी मेरे हाथो और पीठ पर सनटैन हो जाता है। इसका क्या कारण है और मैं अपनी स्किन को टैनिंग से कैसे बचाऊँ?
हमने इसका जवाब जानने के लिए मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट एंड कॉस्मेटोलोजिस्ट डॉ. स्मृति नस्वा सिंह से बात की। डॉ. स्मृति के अनुसार, सनटैन से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाते समय इन 3 बातों का ज़रूर ध्यान रखें। पढ़ें:बिना सनस्क्रीन लगाए ऐसे दूर करें रोज़ाना की टैनिंग
3-4 घंटो तक असर : हालांकि एसपीएफ 50 या एसपीएफ 70 वाले सनस्क्रीन ये दावा करते हैं कि वे पूरे दिन आपको सुरक्षा प्रदान करते हैं लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है, अगर आप दिन में काफी देर तक बाहर रहतीं हैं और ज्यादा से ज्यादा टाइम धूप में बितातीं हैं तो हर 3-4 घंटे के बाद सनस्क्रीन को दोबारा लगायें, क्योंकि किसी भी सनस्क्रीन का असर सिर्फ 3-4 घंटे ही होता है।
अपनी स्किन को सन टैन से बचाने के लिए सनस्क्रीन के अलावा आप कुछ चीजों के इस्तेमाल से काफी राहत पा सकती हैं जैसे की छाता, चश्मे, हैट्स इत्यादि। ये चीजें आपको लम्बे समय तक सन टैन से बचाए रखती हैं। इसके अलावा बाहर जाते समय पूरे बांह वाले कपड़े पहनें जिससे सूरज की किरणें सीधे आपके हाथो पर न पड़ें।
सनस्क्रीन को लगाने का सही तरीका: सनस्क्रीन लगाते समय उसकी सही मात्रा का ज़रूर ध्यान रखें। इसे लगाते समय हमेशा फिंगरटिप यूनिट का ध्यान रखें, क्रीम की उतनी मात्रा जो आपके उंगली की नोक पर समा सके उसे ही फिंगर टिप यूनिट (FTU) कहते हैं। एक एफटीयू दो हथेलियों के बराबर स्किन साइज़ के लिए पर्याप्त होता है। चेहरे और गर्दन के लिए कम से कम 2.5 एफटीयू क्रीम का इस्तेमाल करें। शरीर के अन्य हिस्सों के लिए उसी हिसाब से क्रीम की मात्रा लगायें।
जहाँ कुछ लोग ये सोचते हैं की क्रीम की ज्यादा मात्रा लगाने से ये ज्यादा फायदेमंद साबित होगा वहीँ डॉ. स्मृति बताती हैं कि ज्यादा मोटी परत लगाने से आपकी स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है और इसमें मुंहासे निकलने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में क्रीम लगाने से यह त्वचा द्वारा पूरी तरह अवशोषित नहीं हो पाती है। इसलिए हमेशा सनस्क्रीन की पतली परत ही लगायें। पढ़ें: टमाटर और दही के फेसपैक से हटाएं चेहरे की टैनिंग
चित्र स्रोत: Shutterstock