... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English
आमतौर पर देखा गया कि लोग अपने सूखे बालों और डैन्ड्रफ से बहुत परेशान रहते हैं और इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं की इन सबसे छुटकारा पाने के लिए कौन से शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिये। हमने इस बारे में विशेषज्ञ डॉ शुभा धर्माना से बात की। उन्होंने बताया कि ‘डैन्ड्रफ के कारण कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह एक बीमारी है जिसे सेबोरिहेक डर्मेटाइटिस(Seborrhoeic dermatitis) कहते हैं जो मलेजिया(Malassezia) नामक फंगस के कारण होता है। यह एक सूखी हुई पपड़ीदार अवस्था है जो आपके बालों में,कान के पीछे,आइब्रो में और नाक पर भी हो सकती है, और यही अवस्था लगातार डैन्ड्रफ होने का मुख्य कारण है। हालाँकि यह संक्रमण वाली बीमारी नहीं है इसलिए यह एक आदमी से किसी दूसरे में नही फैलती है'।
सेबोरिहेक डर्मेटाइटिस से बचने के लिए सेबोवाश (Sebowash) शैम्पू का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें माइल्ड स्टेरॉयड फ्लुसिनोलोन(fluocinolone) पाया जाता है जो इन्फ्लैमेशन को कम करने को मदद करता है। दिन में एक बार इस शैम्पू को लगायें और इसे अच्छे से लगाने के बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पानी से धो लें। इसे लगातार दो हफ्तों तक इस्तेमाल करें जब तक डैन्ड्रफ कम न हो जाये।
आप डैन्ड्रफ से बचने के लिए कुछ घरेलु उपचार भी अपना सकते हैं। यहाँ कुछ ऐसे ही हेयर पैक के बारे में बताया जा रहा है जिसे रोज इस्तेमाल में आने वाली चीजों की मदद से बना सकते हैं।
सिरका: यह आपके सिर की त्वचा पर पपड़ी जमने से रोकता है। अपने बालों को धोने के बाद, दो कप सेब के सिरके में दो कप ठंडे पानी को मिलाकर इससे बालों को धोयें। इसके अलावा आप अपने बालों पर सफ़ेद सिरका लगाकर इसे रात भर के लिए तौलिये से बांधकर छोड़ दें और अगली सुबह शैम्पू से धो लें।
दही : दही में अम्लीय और कंडीशनिंग क्षमता होने के कारण यह डैन्ड्रफ से लड़ने में मदद करता है। दही की थोड़ी सी मात्रा लेकर उसे दो दिन के लिए फर्मेंट होने के लिये रख दें। फिर इसे बालों पर लगायें और एक घंटे के लिए छोड़ दें फिर किसी भी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इसे हफ्ते में दो बार करें।
नैचुरल ऑयल : प्राकृतिक तेल जैसे कि नारियल ,बादाम, या ऑलिव ऑयल को लगाने से आपके सिर के त्वचा की नमी बरकरार रहती है और यह डैन्ड्रफ से भी बचाता है। एक कटोरी तेल को थोड़ा गर्म करें फिर इससे बालों की मसाज करें ध्यान रखें की यह अच्छे से पूरे बालों में लग जाये। बालों को किसी तौलिये से बाँध लें और रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह बालों को फिर धो लें।
मूल स्रोत - Which shampoo should I use to get rid of dandruff?
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।