क्या एंटी-डैन्ड्रफ शैम्पू से डैन्ड्रफ ख़त्म हो सकती है?

डैन्ड्रफ का ओटीसी औषधीय शैंपू के साथ इलाज किया जा सकता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मुझे डैन्ड्रफ की समस्या है, जो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मुझे इसे कंट्रोल करने के लिए कौन-सा शैम्पू यूज करना चाहिए? बेहतर रिजल्ट के लिए मुझे कब तक शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए? पढ़ें - मेथी से कम करें डैन्ड्रफ, मुंहासों के निशान और बाल झड़ना

इस सवाल का जवाब कॉस्मेटिक डर्मटालजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर शुभा धर्मना दे रही हैं।

डैन्ड्रफ एक ड्राई, फ्लेकी और इर्रीटेड स्कैल्प कंडीशन है, जो मेलाससेजिया (melassezia) के बढ़ने के कारण होती है। इस तरह का फंगस कई लोगों की त्वचा की सतह पर रहता है लेकिन कुछ लोगों में ये बालों में होता है। शरीर की कोशिकाओं के अत्यधिक उत्पादन के कारण यह प्रतिक्रिया करता है। सिर की सतह से मृत कोशिकाएं हर दिन बाहर आती रहती हैं।

डैन्ड्रफ उस समय शर्मिंदगी का विषय बन जाती है, जब यह आपके कपड़ों पर भी नज़र आने लगती है। डैन्ड्रफ पिसे हुए या मृत कोशिकाओं के गुच्छे में हो सकती है। लेकिन पहले दूसरी तरह के सूखेपन, सोरायसिस की तरह परतदार खोपड़ी या फंगल इन्फेक्शन की पहचान करना बहुत ज़रूरी है।

बाज़ार में कई तरह के एंटी-डैन्ड्रफ शैम्पू उपलब्ध हैं। इस तरह के अधिकतर शैम्पू के सल्फर और जिंक जैसे यौगिक मेलाससेजिया (Malassezia) के कुछ एंजाइमों को बाधित करने में असमर्थ होते हैं, इसलिए ये इसे बढ़ने से रोकने में भी असमर्थ हैं। अगर डैन्ड्रफ कम है, तो इसका ओटीसी औषधीय शैंपू के साथ इलाज किया जा सकता है। ये शैम्पू हैं -सेल्सन, निज़ोरल,टी-जेल, हेड एंड शोल्डर और सेबोवाश।

अन्य तरह की सिर की दवाएं जैसे नोस्कुर्फ़ लोशन (Noskurf Lotion) भी इसी तरह काम करते हैं। इन्हें सिर में लगाया जाता है और कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है, उसके बाद शैम्पू से धोया जाता है।

शैम्पू का यूज कितनी बार करें

  • अगर आपको डैन्ड्रफ की समस्या ज्यादा है तो, आपको एंटी-डैन्ड्रफ शैम्पू का यूज नियमित रूप से हर दुसरे दिन करने की ज़रुरत है। उसके बाद आप चार हफ्ते तक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें। कम हो जाने पर हफ्ते में एक बार ही यूज करें।
  • एंटी-डैन्ड्रफ शैम्पू लगाने के बाद उसे कुछ मिनट तक सिर में लगे रहने दें ताकि दवा का असर सही से हो सके और उसके बाद धो लें।
  • एंटी-डैन्ड्रफ शैम्पू से आपके बाल काफी ड्राई हो सकते हैं इसलिए बालों में चमक लाने के लिए एक अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source