... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English
मैं 32 वर्षीय महिला हूं। मेरी स्किन ऑयली है और मैं हर महीने अपना फेशियल करवाती हूं। लेकिन मेरी दोस्त कहती हैं कि हर महीने फेशियल करवाने से जल्दी झुर्रियां पड़ जाती है और स्किन ढीली हो जाती है। क्या ये सही है? मुझे स्किन पर ग्लो बनाए रखने के लिए कब फेशियल करवाना चाहिए। सलाह दें।
इस सवाल का जवाब मुंबई की ब्यूटी एक्सपर्ट शैलजा राव ने दिया है।
महीने में एक बार फेशियल करने की सलाह सबसे अधिक दी जाती है। हालांकि दो फेशियल में कितने दिन का गैप हो ये आपके स्किन टाइप, उम्र, आप कितना पॉल्यूशन में जाते हैं, उस पर निर्भर करता है। फेशियल का उद्देश्य मसाज करते ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना, स्किन की डीप क्लीनिंग करके पिंपल्स आने से रोकना और स्किन के पोर खोलना होता है।
नियमित रूप से फेशियल करवाने से आपको हेल्दी स्किन मिलती है और झुर्रियां व एजिंग साइन्स कम होते हैं। स्किन पर फेशियल का प्रभाव 3-4 हफ्तों तक रहता है। इस दौरान नए स्किन सेल्स पैदा होते हैं।अगर आपकी उम्र कम है और आप घर में नियमित रूप से क्लींज़िंग करती हैं तो आपको हर महीने फेशियल की ज़रूरत नहीं है। 18-22 की उम्र में दो फेशियल के बीच 8-10 हफ्तों का गैप होना चाहिए। आपकी उम्र 30 है, इस उम्र में हर महीने एक बार फेशियल करवाना चाहिए।
अगर आप एंटी-टैन या एक्ने रिमूवल फेशियल करवा रही हैं तो ये हर 2-3 हफ्तों में होना चाहिए या आपका ब्यूटी एक्सपर्ट जो सलाह दे आपकी स्किन टाइप के लिए वैसा करें। जब स्किन डैमेज, स्पेशल फेशियल से क्लियर हो जाएगी तो आप फेशियल रूटीन को नॉर्मल यानी 4-6 हफ्तों वाला कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है या उसपर जल्दी मुंहासे हो जाते हैं तो आप फेशियल 5-6 हफ्तों में कराएं। ज़्यादा जल्दी फेशियल करवाने से आपकी स्किन को नुकसान पहुँच सकता है।
मूल स्रोत - How often should I get a facial? (Beauty Query)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।