गर्दन पर धारियां पड़ गई हैं, इससे छुटकारा पाने का घरेलू उपाय क्या है?

अगर आपकी गर्दन धारियां पड़ गई हैं, तो ये लेख ज़रूर पढ़ें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मैं 26 वर्षीय लड़की हूं और मेरी गर्दन पर धारियां पड़ गयी हैं, जिससे मेरी गर्दन देखने में भद्दी लगती है। मैं इनसे छुटकारा पाना चाहती हूं। मैं घर क्या उपाय कर सकती हूं? पढ़ें- होठों के आसपास के कालेपन को हटाने लिए क्या करूं?

गर्दन पर धारियां पड़ना एक आम बात है और इसके कई कारण होते हैं। आपके चेहरे की तरह गर्दन की त्वचा भी काफी नाजुक होती है। लेकिन लोग गर्दन को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, जिस वजह से उम्र बढ़ने के साथ-साथ गर्दन पर धारियां दिखाई देने लगती हैं। हालांकि ये किसी भी उम्र में हो सकती हैं। इससे पहले कि ये समस्या तेजी से बढ़ने लगे, कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाना बेहतर साबित हो सकता है। गर्दन पर धारियां पड़ने के एक कारण ये भी है कि इस हिस्से की स्किन ढीली हो जाती है और यहां का मोटापा कम हो जाता है। इसके अलावा एक ही पोजिशन में गर्दन मोड़कर रखना या झुकाकर रखने से भी धारियां पड़ जाती हैं।

इससे छुटकारा पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • चेहरे के साथ गर्दन को भी मॉश्चराइज़ करें। इससे त्वचा में सूखापन नहीं रहता है।

  • धूप में जाने से पहले गर्दन को भी ढककर रखें। सूर्य की किरणें इस हिस्से को प्रभावित कर सकती हैं। हो सके तो बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगायें।

  • ज्यादा देर तक नीचे देखने की बजाय गर्दन को सीधा रखें। बीच-बीच में गर्दन को दायें-बायें घुमाकर एक्सरसाइज़ भी करें।

  • अगर गर्दन पर क्रीम लगाते हैं, तो उसे चेहरे की तरफ ऊपर की दिशा में लगायें।

जिराफ एक्सरसाइज़ भी है बेहतर उपाय

फेस योग एक्सपर्ट डेनियल कोलिन्स के अनुसार,जिराफ (giraffe) एक्सरसाइज़ करने से गर्दन में टोन आता है। इसे ऐसे करें- सीधे देखते हुए अपनी फिंगर टिप्स को गर्दन के टॉप पर रखें। अब धीरे से अपने सिर को पीछे की तरफ झुकाएं। अब सिर आगे लायें और इस क्रिया को दोबारा करें। इसके बाद अपने नीचे के होंठ को जितना संभव हो सके बाहर निकालें, अपनी उंगलियों को हंसली पर रखें और अपनी ठोड़ी को ऊपर उठाएं। गहरी सांस लें और आराम की मुद्रा में आएं।

इन सबके अलावा आप मेक-अप के ज़रिये भी धारियों को ढक सकती हैं। इसके लिए आप मोश्चोराइजर के बाद प्राइमर लगा सकती हैं, इससे स्किन में टोन आता है। इसके बाद मीडियम बेस फाउंडेशन लगायें और फिर कॉम्पैक्ट पाउडर के साथ इस हिस्से को साफ़ कर लें। ध्यान रहे कि रात को मेक-अप से बचें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source